[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना आनंद हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई थी हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार धराए

आनंद हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई थी हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार धराए

0
आनंद हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई थी हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार धराए
पुलिस गिरफ्त में आरोपी.

फुलवारी शरीफ (पटना) से अजीत की रिपोर्ट
Patna News : पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में बाईपास किनारे मिले आनंद कुमार के शव मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य साजिशकर्ता समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि पूर्व से चल रहे पारिवारिक जमीन विवाद के कारण आनंद की सुपारी देकर हत्या कराई गई थी. गिरफ्तार आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त एक बाइक और चार मोबाइल भी बरामद किए गए हैं.

30 मई को मिला था युवक का शव

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) साकेत कुमार ने बताया कि 30 मई 2026 को बेऊर थाना क्षेत्र में बाईपास किनारे निदान अस्पताल वाली गली में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान पैठानी नत्थुपुर निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई. फिलहाल आनंद परिवार के साथ घटनास्थल के नजदीक ससुराल के पास किराए में रह रहा था .आनंद के शब का पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों के आवेदन पर बेऊर थाना कांड संख्या 320/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई.

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी, चार मोबाइल व बाइक जब्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, फुलवारीशरीफ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. जांच के दौरान पहले 4 जून को उमेश कुमार उर्फ सुटाली राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. इसके बाद तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार अन्य आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार आरोपितों में शास्त्रीनगर निवासी राजीव कुमार, पैठानी नत्थुपुर निवासी आदर्श कुमार उर्फ गोलू, समपतचक बाजार निवासी रौशन कुमार तथा शाहपुर निवासी गौरी शंकर शामिल हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

लंबे समय से चल रहा था जमीन विवाद

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने खुलासा किया कि आनंद कुमार की हत्या सुपारी देकर शूटरों से कराई गई थी. पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले शूटर गोनू कुमार, प्रिंस कुमार और मयंक कुमार वर्तमान में दीदारगंज थाना कांड संख्या 104/26 में न्यायिक हिरासत में हैं. अनुसंधान में यह भी स्पष्ट हुआ कि हत्या की मुख्य वजह आनंद कुमार और भुटाली राय के बीच लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक जमीन विवाद था.

इसे भी पढ़ें. बांकीपुर विस चुनाव की घोषणा के साथ सुरक्षा कड़ी, आईजी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Previous article TVK पर KMDK का हमला, बोले- AIADMK विधायकों को तोड़ने में जुटे विजय
Next article मुजफ्फरपुर नगर निगम की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, पहली तिमाही में वसूला 13.06 करोड़ का टैक्स
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel