[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस : सोमवार से शहर के स्कूल-कॉलेजों में बजेगी घंटी, परीक्षा की तैयारी पर होगा फोकस

कैंपस : सोमवार से शहर के स्कूल-कॉलेजों में बजेगी घंटी, परीक्षा की तैयारी पर होगा फोकस

0
कैंपस : सोमवार से शहर के स्कूल-कॉलेजों में बजेगी घंटी, परीक्षा की तैयारी पर होगा फोकस

संवाददाता, पटना शहर के स्कूलों और कॉलेजों में सोमवार से क्लास शुरू हो जायेगी. स्कूल खुलने के बाद 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर फोकस किया जायेगा. प्री-बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए नवंबर माह तक सिलेबस पूरा कर लिया जायेगा. स्कूलों में 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा दिसंबर के दूसरे सप्ताह से आयोजित की जायेगी. वहीं कक्षा एक से 9वीं के विद्यार्थियों का सेंकेंड यूनिट टेस्ट भी दिसंबर माह में आयोजित होगा. स्कूली बच्चों के सेकेंड यूनिट टेस्ट के लिए सिलेबस को पूरा करने पर शिक्षकों का जोर रहेगा. संत डोमेनिक सैवियोज हाइस्कूल के डायरेक्टर ग्लेन गॉल्सटन ने बताया कि सेकेंड यूनिट टेस्ट का सिलेबस पूरा होने के बाद रिविजन क्लास शुरू कर दिया जायेगा. वहीं संत माइकल हाइस्कूल के प्राचार्य फादर क्रिस्टू सवारीराजन ने बताया कि 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा के सिलेबस को पूरा कराने और परीक्षा की तैयारी पर शिक्षकों का विशेष जोर रहेगा. इसके अलावा पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में भी सोमवार से क्लास शुरू कर दी जायेगी. विश्वविद्यालय की ओर से भी यूजी के विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा को लेकर सिलेबस पूरा करने पर फोकस रहेगा. यूजी के विद्यार्थियों की परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel