[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना अनंत सिंह तीन महीने बाद शपथ लेने जेल से आएंगे बाहर, पटना सिविल कोर्ट ने बाहुबली विधायक को दी इजाजत

अनंत सिंह तीन महीने बाद शपथ लेने जेल से आएंगे बाहर, पटना सिविल कोर्ट ने बाहुबली विधायक को दी इजाजत

0
अनंत सिंह तीन महीने बाद शपथ लेने जेल से आएंगे बाहर, पटना सिविल कोर्ट ने बाहुबली विधायक को दी इजाजत
अनंत सिंह की फाइल फोटो

Anant Singh News: मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह मंगलवार को विधायक पद की शपथ लेंगे. पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद उनका शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है. करीब तीन महीने बाद वे शपथ लेने के लिए जेल से बाहर आएंगे. अनंत सिंह इस समय दुलारचंद यादव हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में हैं. वे पटना के बेऊर जेल में बंद हैं. इसी वजह से अब तक विधायक पद की शपथ नहीं ले सके थे.

बिहार विधानसभा में अब तक 242 विधायक शपथ ले चुके हैं. अनंत सिंह उन गिने-चुने विधायकों में थे, जिन्होंने शपथ नहीं ली थी. जेल में रहने के कारण वे सदन की किसी भी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए.

शपथ लेना क्यों जरूरी?

संविधान में विधायकों की शपथ को लेकर साफ प्रावधान है. आर्टिकल 188 के अनुसार, हर विधायक को पद संभालने से पहले शपथ लेना जरूरी है. शपथ लिए बिना कोई भी विधायक विधानसभा की कार्यवाही में भाग नहीं ले सकता.

आर्टिकल 193 के तहत यह भी कहा गया है कि शपथ से पहले विधायक को कोई वेतन या भत्ता नहीं मिलेगा. अगर कोई बिना शपथ के सदन में शामिल होता है, तो प्रति बैठक 5 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है.

अनंत सिंह ने 24 दिसंबर को किया था हाईकोर्ट का रुख

दुलारचंद यादव हत्याकांड में सिविल कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अनंत सिंह ने 24 दिसंबर को हाईकोर्ट का रुख किया था. इस मामले में जल्द सुनवाई हो सकती है. फिलहाल शपथ के लिए कोर्ट से अनुमति मिल गई है.

28,206 वोटों से जीते चुनाव

अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी. उन्होंने 28,206 वोटों के अंतर से चुनाव जीता. उन्हें कुल 91,416 वोट मिले. दूसरे नंबर पर राजद की प्रत्याशी वीणा देवी रहीं, जिन्हें 63,210 वोट मिले. जीत के बाद अनंत सिंह के पुराने बंगले में भव्य भोज का आयोजन हुआ था. बताया जाता है कि करीब 50 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी. यह आयोजन भी खूब चर्चा में रहा था.

यह पहला मौका नहीं है जब अनंत सिंह जेल से शपथ लेंगे. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भी वे जेल में रहते हुए विधायक बने थे. उस वक्त कोर्ट ने उन्हें पैरोल दी थी. वे विधानसभा पहुंचे और शपथ ली थी.

Also Read: हथकड़ी में इंटर की परीक्षा देने पहुंचे दो छात्र, बिहार बोर्ड परीक्षा के पहले दिन दिखा हैरान करने वाला नजारा

Previous article जगजीवन स्टेडियम का होगा कायाकल्प, डीडीसी और अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Next article मंदिर परिसर में पॉकेटमारी करते एक युवक धराया
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel