[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पिकअप व ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक की मौत, एक जख्मी

पिकअप व ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक की मौत, एक जख्मी

0
पिकअप व ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक की मौत, एक जख्मी

मसौढ़ी. बिहटा-सरमेरा स्टेट हाइवे-78 के पुनपुन थाना स्थित डुमरी पुल के पास शुक्रवार की देर शाम एक ऑटो व पिकअप की आमने सामने की जोरदार टक्कर में ऑटो के परखचे उड़ गये. वहीं ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि उस पर सवार एक अन्य यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इधर, घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया और स्थानीय लोग हंगामा करने लगे. इस बीच सूचना पाकर पुनपुन पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराया और शव बरामद कर थाना लेकर चली आयी, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी. इधर मृतक की पहचान पीपरा थाना के खपुरा गांव के स्व दिनेश राय के 22 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष सितु कुमारी ने बताया कि टक्कर के बाद पिकअप का चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया. वहीं जख्मी को पीएचसी में उपचार कराया जा रहा है. बताया जाता है कि आरोपित पुनपुन से पिपरा की ओर जा रही थी, जबकि पिकअप पिपरा से बेल्दारीचक की ओर आ रहा था. घटना के बाद पिकअप बेल्दारीचक की ओर भाग निकला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel