[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना IIT से BPSC टॉपर और अब UPSC में 16वीं रैंक, बिहार की बेटी ने रचा नया इतिहास

IIT से BPSC टॉपर और अब UPSC में 16वीं रैंक, बिहार की बेटी ने रचा नया इतिहास

0
IIT से BPSC टॉपर और अब UPSC में 16वीं रैंक, बिहार की बेटी ने रचा नया इतिहास
मोनिका श्रीवास्तव की फाइल फोटो

UPSC Toppers From Bihar: बिहार के औरंगाबाद की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले और पूरे राज्य का नाम रोशन किया है. उन्होंने ऑल इंडिया 16वां रैंक प्राप्त किया है. उनकी सफलता से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है.

संघर्ष और मेहनत की मिसाल बनीं मोनिका

औरंगाबाद जिला मुख्यालय के सत्येंद्र नगर की रहने वाली मोनिका श्रीवास्तव बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं. उन्होंने पढ़ाई के हर पड़ाव पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. पहले आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई, फिर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में महिला टॉपर बनना और अब UPSC में शानदार रैंक हासिल करना उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दिखाता है.

IIT से की कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग

मोनिका ने वर्ष 2016 में आईआईटी गुवाहाटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने कई प्रतिष्ठित ग्लोबल कंपनियों में काम किया. हालांकि कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने के बावजूद उनके मन में समाज और देश के लिए कुछ बड़ा करने की इच्छा हमेशा बनी रही. यही सोच उन्हें प्रशासनिक सेवा की ओर लेकर आई.

BPSC में भी बन चुकी हैं महिला टॉपर

मोनिका की उपलब्धियों की सूची काफी लंबी है. उन्होंने वर्ष 2022 में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में भी शानदार सफलता हासिल की थी. इस परीक्षा में उन्होंने महिला वर्ग में पहला स्थान और कुल मिलाकर छठा स्थान प्राप्त किया था. इसके बाद उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली.

अभी IRTS में कर रही हैं प्रशिक्षण

UPSC में पहले चयन के बाद मोनिका वर्तमान में भारतीय रेलवे सेवा (IRTS) के अंतर्गत अंडर-ट्रेनिंग अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण ले रही हैं. प्रशिक्षण के दौरान ही उन्होंने फिर से UPSC परीक्षा देने का फैसला किया. कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने इस बार ऑल इंडिया 16वां रैंक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया.

माता-पिता को देती हैं सफलता का श्रेय

मोनिका अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को देती हैं. उनका कहना है कि परिवार ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता का सपना था कि उनकी बेटी एक अधिकारी बने और समाज के कमजोर व जरूरतमंद लोगों के लिए काम करे. यही सपना उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा बना.

जिले में खुशी और गर्व का माहौल

मोनिका की सफलता की खबर मिलते ही औरंगाबाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है. लोगों का कहना है कि मोनिका ने जिले के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा दी है.

युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

मोनिका श्रीवास्तव की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं. उनकी कहानी यह संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता.

मूल रूप से बलिया से है परिवार

मोनिका का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया से जुड़ा हुआ है. हालांकि पिछले करीब 30 वर्षों से उनका पूरा परिवार औरंगाबाद के सत्येंद्र नगर में रह रहा है. आज औरंगाबाद ही उनका घर और पहचान बन चुका है. मोनिका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे इलाके में गर्व का माहौल है.

Also Read: UPSC रिजल्ट टॉप-10 में बिहार के दो लाल, समस्तीपुर के किराना दुकानदार का बेटा बना IAS

Previous article ट्रेन से युवक लापता, पुलिस से खोजबीन की गुहार
Next article शैक्षणिक परिभ्रमण पर बच्चों को किया गया रवाना
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel