[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Aurangabad News : दूल्हे के पिता को गोली मारने वाला अपराधी राकेश पटना के मनेर से गिरफ्तार

Aurangabad News : दूल्हे के पिता को गोली मारने वाला अपराधी राकेश पटना के मनेर से गिरफ्तार

0
Aurangabad News : दूल्हे के पिता को गोली मारने वाला अपराधी राकेश पटना के मनेर से गिरफ्तार
पुलिस की सांकेतिक तस्वीर.

Aurangabad News : (विश्वनाथ पांडेय)  कुटुंबा थानाक्षेत्र के चितांवन बिगहा गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ अरूण के बेटे की शादी के दिन गोली मारने के मामले में एक और अपराधी को मनेर थाना की पुलिस ने दो दिन पहले दबोच लिया है. यह कार्रवाई कुटुंबा पुलिस की दबीश से हुई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बेउर जेल भेज दिया है.

आरोपी दुल्हन का प्रेमी दिलीप समेत दो फरार

पकड़ा गया अपराधी राकेश कुमार पटना जिले के नेउरा थानाक्षेत्र अंतर्गत बेला लक्ष्मणपुर गांव निवासी शोषक यादव का पुत्र है. वह वर्तमान में पटना जिले के अमहारा थानाक्षेत्र अंतर्गत चकमुंज्जे अपने ससुराल में रहता है. हालांकि मुख्य आरोपी दुल्हन का प्रेमी दिलीप कुमार समेत अन्य एक अपराधी दिनेश उर्फ जट्टा अभी भी फरार चल रहा है.

डेढ़ लाख में सौदा, 50 हजार एडवांस दिया था

पुलिस ने उसके घर पर इस्तेहार चिपकाने की तैयारी में जुट गई है. कुटुंबा पुलिस के अनुसार दिलीप ने उसे और उसके साथियों को डेढ़ लाख रुपए में सुपारी दिया था. कहा था कि दूल्हे या उसके पिता को शादी से पहले टपका दो तो शादी रुक जाएगी. इसके लिए साजिशकर्ता ने उसे 50 हजार रुपए एडवांस भी दिया था. जीतेन्द्र की गिरफ्तारी घटना के तीसरे दिन पटना जिले के नगर बिहटा गांव से हुई थी.

मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने में तीन लोग शामिल थे.सभी अपराधी डिजायर कार में सवार होकर कुटुंबा थाना क्षेत्र के चिंतावन बिगहा गांव पहुंचे थे. अपराधियों ने पहचाने जाने के डर से गाड़ी के नंबर प्लेट पर मिट्टी का लेप लगा दिया था.

शादी के 10 दिन पूर्व से अपराधी कर रहे थे रेकी

सुनील के बेटे की शादी रोकने के लिए चार-पांच की संख्या में अपराधी बारात निकलने के 10दिन पूर्व से रेकी कर रहे थे. अपराधियों ने पहले 17अप्रैल को उक्त गांव में रेकी किया और जब दूल्हा नहीं मिला तो उसे खोजने पटना पहुंच गये. गांव वाले दिलीप का फोटो देखकर कयास लगा रहे हैं कि तिलक के तीन दिन पहले वह कुर्ता और पैजामा पहनकर 4-5 आदमी के साथ चिंतावन बिगहा स्विफ्ट डिजायर कार BR33T-0142 से चितांवन बिगहा आया था. वहां उसे सफलता हाथ न लगी.

स्कूटी में टक्कर मारने के बाद किया जानलेवा हमला

इसके बाद बारात जाने के दिन दूसरे कार पर सवार अज्ञात अपराधियों ने कुटुंबा थाना क्षेत्र के ही रसोईया गांव के समीप बाजार से सामान लेकर लौट रहे दूल्हे के पिता चिंतावन बिगहा गांव निवासी सुनील पांडेय उर्फ अरुण पांडेय पहले उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे असंतुलित हो गए. इसके बाद अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी.

गोली सुनील पांडेय के सिर को निशाना बनाकर चलाई गई थी, संयोगवश वह उनकी बाईं आंख के नीचे जाकर लगी. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल कुटुंबा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना एम्स रेफर कर दिया गया.

पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी का किया था गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की. इसी क्रम में जीतेंद्र को गिरफ्तार किया गया था. उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए सारा राज खोला था. उसने अपना स्वीकारोक्ति ब्यान में पुलिस से बताया था कि तिलकोत्सव के दौरान दूल्हा रामबाबू के बगल में बैठकर वह अपने मोबाइल में दूल्हे तथा उसके पिता का तस्वीर कैद कर रहा था.

जितेन्द्र तिलक चढ़ाने के बाद पंडाल में आराम से खाना खाया पर किसी ने उसकी पहचान तक नही की. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. घटना में उसकी संलिप्तता रही है. गोली मारने के दौरान राकेश अपनी कार का नबंर प्लेट पर मिट्टी लेपकर उसका इस्तेमाल कर रहा था. अपर थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि घटना का अंजाम देकर सभी अपराधी नवीनगर से सोननगर होते हुए वापस पटना लौट गये थे. इधर ब्रह्मर्षि समाज सह जन कल्याण मंच के सदस्यो ने गोलीकांड में सभी अपराधियो को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे है.

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही

थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि घटना में शामिल अपराधी राकेश की गिरफ्तारी मनेर में हुई है. उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए कुटुंबा थाना लाया जायेगा. अन्य दो अपराधियो के विरुद्ध न्यायालय से इस्तेहार निगर्त किया गया है. पुलिस उनके संभावित ठिकानो पर छापेमारी कर रही है.
जल्द ही फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: Gopalganj News: थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में देरी पर बड़ा एक्शन, पर्यटन निगम के इंजीनियर हटाने का आदेश

Previous article बेतिया: घर-घर जाकर होगा किसान रजिस्ट्रेशन, डीएम ने शुरू कराया विशेष अभियान
Next article पटना में गंगा नदी में डूबकर तीन युवकों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel