[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna : द प्लुरल्स पार्टी के कार्यालय पर हमला, कार का शीशा तोड़ा

Patna : द प्लुरल्स पार्टी के कार्यालय पर हमला, कार का शीशा तोड़ा

0
Patna : द प्लुरल्स पार्टी के कार्यालय पर हमला, कार का शीशा तोड़ा

संवाददाता, पटना : एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित द प्लुरल्स पार्टी कार्यालय में बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे एक बदमाश ने हमला कर दिया. उसने पहले गाली-गलौज की और फिर कार में तोड़फोड़ की. इसके बाद में कार्यालय में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देकर चला गया. इस संबंध में पार्टी के संयुक्त सचिव आदर्श कुमार चौधरी ने श्रीकृष्णापुरी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यालय (मकान संख्या 200/B) के कैंपस के अंदर घुसकर असामाजिक तत्वों ने गाली-गलौज और तोड़फोड़ की है. राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी की फॉर्च्यूनर कार भी लगी थी. उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया. शीशे तोड़ दिये गये.

बाइक से आया एक युवक और तोड़फोड़ कर फरार हो गया

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक हमलावर दिख रहा है. हालांकि, उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है. हमलावर बस गाली दे रहा था. उससे पूछने की भी कोशिश की गयी कि वह ऐसा क्यों कर रहा है, लेकिन वह कुछ नहीं बोला और तोड़फोड़ कर फरार हो गया. थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है. शिकायत पत्र में किसी का नाम नहीं दिया गया है. अज्ञात पर हमला करने का आरोप है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel