[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मंत्री अशोक चौधरी ने पूर्व PA पर दर्ज कराई शिकायत, X अकाउंट के एक्सेस को लेकर बढ़ा विवाद, पैसे मांगने का आरोप

मंत्री अशोक चौधरी ने पूर्व PA पर दर्ज कराई शिकायत, X अकाउंट के एक्सेस को लेकर बढ़ा विवाद, पैसे मांगने का आरोप

0
मंत्री अशोक चौधरी ने पूर्व PA पर दर्ज कराई शिकायत, X अकाउंट के एक्सेस को लेकर बढ़ा विवाद, पैसे मांगने का आरोप
मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री अशोक चौधरी

Ashok Choudhary: बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने अपने पूर्व निजी सहायक (PA) निशांत केतु झा के खिलाफ पटना साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मंत्री ने आरोप लगाया है कि नौकरी छोड़ने के बाद भी उनके आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट का एक्सेस पूर्व PA के पास है.

एक्सेस लौटाने के बदले पैसे मांगने का आरोप

मंत्री कार्यालय की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि निशांत केतु झा से कई बार सोशल मीडिया अकाउंट का एक्सेस लौटाने को कहा गया. आरोप है कि उन्होंने इसके बदले पैसे की मांग की. साथ ही मंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को अपने नियंत्रण में रखा हुआ है.

पूर्व PA ने आरोपों को बताया गलत

वहीं, निशांत केतु झा ने मंत्री कार्यालय के आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि X अकाउंट उनके निजी ई-मेल आईडी से बनाया गया था. अब उन पर उनके पर्सनल मेल का एक्सेस देने का दबाव बनाया जा रहा है. निशांत ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपना निजी ई-मेल किसी और को नहीं दे सकता.

‘पैसों की कोई मांग नहीं की’

निशांत केतु झा ने कहा कि उन्होंने कभी किसी तरह के पैसे की मांग नहीं की. उनका कहना है कि पिछले तीन वर्षों में उन्होंने उस ई-मेल को लेकर कोई विवाद नहीं किया. ऐसे में अब पैसे मांगने का सवाल ही नहीं उठता.

साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

पटना साइबर थाना मामले की जांच में जुट गया है. साइबर डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि मंत्री की ओर से लिखित शिकायत मिली है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि X अकाउंट का पासवर्ड बदला जा रहा है और पैसे की मांग की जा रही है.

सामने आएगी सच्चाई

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सोशल मीडिया अकाउंट का वास्तविक एक्सेस किसके पास है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पैसे मांगने और अकाउंट कंट्रोल में रखने के आरोपों में कितनी सच्चाई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.

Also Read: दूल्हा बनने जा रहे स्टार क्रिकेटर आकाशदीप, इस दिन वाराणसी में रचाएंगे शादी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हनिया

Previous article हजारीबाग में जल संसाधन विभाग के सात लेखा कर्मियों का तबादला, एक जिले के भीतर ही स्थानांतरण पर उठे सवाल
Next article गौशाला में चल रहा था नशे का खेल, पुलिस ने मारी रेड, 160 प्रतिबंधित सूई जब्त
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel