[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना क्या निशांत होंगे बिहार के अगले सीएम? मंत्री अशोक चौधरी बोले- नौवीं फेल क्लेम कर सकता है तो इंजीनियर क्यों नहीं

क्या निशांत होंगे बिहार के अगले सीएम? मंत्री अशोक चौधरी बोले- नौवीं फेल क्लेम कर सकता है तो इंजीनियर क्यों नहीं

0
क्या निशांत होंगे बिहार के अगले सीएम? मंत्री अशोक चौधरी बोले- नौवीं फेल क्लेम कर सकता है तो इंजीनियर क्यों नहीं
अशोक चौधरी की फाइल फोटो

Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की राजनीति में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. NDA के अंदर मंथन जारी है, वहीं बयानों का दौर भी शुरू हो गया है. जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने इस बहस में नया मोड़ ला दिया है. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार भी मुख्यमंत्री की रेस में हो सकते हैं. उन्होंने कहा- स्काई इज द लिमिट, निशांत कहीं भी जा सकते हैं.

डिप्टी सीएम ही क्यों, सीएम भी बन सकते हैं निशांत?

जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या निशांत डिप्टी सीएम बनेंगे, तो अशोक चौधरी ने कहा कि उन्हें सिर्फ इस पद तक सीमित क्यों रखा जाए. फिर पूछा गया कि क्या निशांत मुख्यमंत्री बनेंगे तो उन्होंने साफ कहा- क्यों, नहीं बन सकते हैं?

तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

इस दौरान अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा नौवीं फेल जब अपने आप को क्लेम कर सकता है सीएम बनने का तो जो इंजीनियरिंग का पढ़ाई किया है वो क्यों नहीं क्लेम कर सकता है देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए.

राज्यसभा जीत के बाद बदल रही सियासत

हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने जीत दर्ज की है. अब वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद बिहार को नया सीएम मिलेगा, जिसे लेकर NDA के भीतर मंथन जारी है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार भाजपा बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. वहीं जेडीयू को डिप्टी सीएम पद मिल सकता है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

निशांत कुमार की सक्रियता बढ़ी

नीतीश के फैसले के बाद निशांत कुमार ने राजनीति में कदम रखा है और जेडीयू की सदस्यता ली है. वे लगातार कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं. कई जगहों पर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगाए जा रहे हैं. जेडीयू के अंदर भी निशांत कुमार को लेकर माहौल बनता दिख रहा है. कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में अशोक चौधरी का बयान इस चर्चा को और हवा दे गया है.

Also Read: कांग्रेस बोली- BJP ने ‘चुरा’ लिए 3 MLA, पटना में जोरदार प्रदर्शन, वोट न देने वाले विधायकों की नाराजगी जानिए

Previous article राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर उपमहापौर ने दी बधाई
Next article पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हमला: 684 मौत-सैकड़ों घायल, दर्जनों चौकियां तबाह
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel