[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सीबीएसइ : कक्षा तीन से 12वीं के विद्यार्थी एक्सप्रेशन सीरीज के लिए 20 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

सीबीएसइ : कक्षा तीन से 12वीं के विद्यार्थी एक्सप्रेशन सीरीज के लिए 20 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

0
सीबीएसइ : कक्षा तीन से 12वीं के विद्यार्थी एक्सप्रेशन सीरीज के लिए 20 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

संवाददाता, पटना

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2025-26 के लिए दूसरे एक्सप्रेशन सीरीज की घोषणा कर दी है. इस संबंध में एफिलिएटेड स्कूल के प्रमुखों को नोटिस भी जारी किया है. इस बार की थीम फ्रॉम फार टू फ्यूचर स्ट्रेंथनिंग रूरल इंडिया है. इस अभिव्यक्ति शृंखला में कक्षा तीन से लेकर 12वीं के छात्र भाग ले सकते हैं. एक्सप्रेशन सीरीज का आयोजन चार वर्गों में किया जायेगा. इसमें प्राथमिक (कक्षा तीन से पांच), मिडिल (कक्षा छह से आठ), माध्यमिक (कक्षा 9 से 10) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 11 से 12) शामिल हैं. चारों वर्गों के लिए अलग-अलग विषय निर्धारित किये गये हैं. वहीं इस कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में होगा. एक्सप्रेशन सीरीज के तहत निबंध लेख, पेंटिंग और कविता जैसी गतिविधियों का आयोजन होगा. स्कूल लेवल इस अभिव्यक्ति शृंखला में भाग लेने के लिए सात नवंबर से लेकर 20 नवंबर के बीच प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं. बोर्ड ने स्कूलों को सभी छात्रों को इससे संबंधित जानकारी साझा करने का निर्देश दिया है. हिंदी और इंग्लिश दोनों ही माध्यम में पैराग्राफ और निबंध लिखकर छात्र जमा कर सकते हैं.

प्रत्येक वर्ग से चुनी जायेगी एक प्रविष्टि

स्कूल लेवल प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग से एक प्रविष्टि को चुना जायेगा. यानी प्रत्येक स्कूल से कुल चार प्रविष्टियों को चुना जायेगा. स्कूल स्तर पर चुनी गयी प्रविष्टियों को सीबीएसइ को भेजा जायेगा. स्कूलों को शॉर्ट लिस्ट की गयी प्रविष्टियों को सात नवंबर से 20 नवंबर के बीच जमा करना होगा. यह काम स्कूल सीबीएसइ एक्सप्रेशन सीरीज एप के जरिये कर सकते हैं. राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं के लिए प्रत्येक कैटेगरी के 10 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को प्रत्येक सीबीएसइ रीजन द्वारा चुना जायेगा. रीजनल लेवल पर 10 बेहतर प्रविष्टियों और नेशनल लेवल पर तीन सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट बोर्ड द्वारा प्रदान किया जायेगा.

अलग-अलग वर्गों के लिए विषय की लिस्ट

वर्ग- विषय

प्रारंभिक चरण (कक्षा तीन से पांच)- मेरा गांव, मेरी शान, किसान हमारे नायक

मध्यम चरण (कक्षा छह से आठ) – खेतोंं से थाली तक भोजन का सफर, हमारे शहरों को आकार देता ग्रामीण भारत

माध्यमिक चरण (कक्षा 9 से 10)- सतत कृषि विकास और प्रकृति के बीच संतुलन, ग्रामीण में युवाओं की भूमिका

माध्यमिक चरण फेस टू (कक्षा 11 से 12)- कृषि आधारित उद्योग- भारत के विकास का भविष्य, गांवोंं का सशक्तीकरण- विकसित भारत की नींव

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel