[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना APJ अब्दुल कलाम साइंस सेंटर में मिलेगा अनोखा अनुभव, ले सकेंगे दिलचस्प जानकारियां

APJ अब्दुल कलाम साइंस सेंटर में मिलेगा अनोखा अनुभव, ले सकेंगे दिलचस्प जानकारियां

0
APJ अब्दुल कलाम साइंस सेंटर में मिलेगा अनोखा अनुभव, ले सकेंगे दिलचस्प जानकारियां
APJ अब्दुल कलाम साइंस सेंटर

Science Centre In Bihar: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी के मेन साइंस गैलेरी में 47 प्रदर्श (Exhibits) को स्थापित करने का काम चल रहा है. साथ ही सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी, स्पेस एंड एस्ट्रोनोमी गैलरी और बॉडी एंड माइंड गैलरी में भी प्रदर्शों को लगाने का काम भी जारी है.

5 गैलरियों का सिविल वर्क पूरा

साइंस सिटी में टोटल पांच गैलरियों का सिविल वर्क पूरा हो चुका है. पांचों गैलरियों का टोटल एरिया लगभग 7 हजार 725 वर्गमीटर है. इनमें 26 थीम पर आधारित 269 विज्ञान प्रदर्श स्थापित किए जा रहे हैं. बीए साइंटिस्ट्स गैलरी और बेसिक साइंस गैलरी का लोकार्पण हो चुका है. आम लोगों के भ्रमण के लिए दोनों गैलरियां खुल गई हैं। सितंबर2025 में इस साइंस सिटी का लोकार्पण किया गया था. इसमें अब तक लगभग 1 लाख लोग घूमने आ चुके हैं.

पहली गैलरी (बीए साइंटिस्ट्स गैलरी) में 12 प्रदर्श इंस्टॉल किया जा चुका है. जबकि, दूसरी गैलरी (बेसिक साइंस गैलरी) में 35 प्रदर्शों इंस्टॉल किया गया. बेसिक साइंस गैलरी में बचे 47 प्रदर्श लगाने के लिए प्रोटोटाइपिंग का काम हो रहा है. ड्रॉइंग पर स्वीकृति मिलने के बाद इंस्टॉलेशन का काम शुरू कर दिया जाएगा.

साइंस सिटी में बन रहा विज्ञान का अनोखा केंद्र

जानकारी के मुताबिक, नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम (एनसीएसएम) के स्तर से क्रिएटिव म्यूजियम डिजाइनर्स (सीएमडी) के माध्यम से तीनों गैलरी में 175 प्रदर्शों को इंस्टॉल किया जा रहा है. सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी में 52 प्रदर्श, स्पेस एंड एस्ट्रोनोमी गैलरी में 58 प्रदर्श तथा बॉडी एंड माइंड गैलरी में 65 प्रदर्श लगाया जाना है. परिसर में एसटीपी, डब्ल्यूटीपी का काम भी तेजी से निपटाया जा रहा है. तीनों गैलरी में प्रदर्श लगाने में 213 करोड़ 85 लाख 55 हजार रुपए खर्च होंगे.

घूमने आने वाले लोगों को मिलेगी ये जानकारियां

सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी के माध्यम से आने वाले लोगों को बदलते ग्रह, जनसंख्या, प्रदूषण, कृषि, हरित शहरीकरण और बदलते शहरों की गतिशीलता को समझने के साथ-साथ ऊर्जा के उपयोग और संरक्षण और टिकाऊ समाधानों की गतिशीलता के बारे में जानकारी मिलेगी.

खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष आने वालों को प्राचीन काल से ब्रह्मांड के हिस्से की खोज करने और अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक में नए विकास की खोज करने के लिए एक असाधारण यात्रा पर ले जाएगा. जबकि बॉडी एंड माइंड गैलरी के माध्यम से छोटे बच्चे और उनके परिवार अनोखे तरीके से मानव शरीर के बारे में दिलचस्प जानकारी ले पाएंगे.

Also Read: सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा आज खगड़िया में, देंगे 304 करोड़ का गिफ्ट

Previous article मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए? चाणक्य के अनुसार सुबह उठकर जरूर करें ये काम
Next article कंधार में एयरलाइन के फ्यूल डिपो पर पाक का हमला, अफगानिस्तान के साथ बढ़ी तनातनी
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel