[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नीतीश के बाद भी रहेगा वही सिस्टम! ‘साइकिल’ का उदाहरण देकर क्‍या समझाना चाहते हैं अनंत?

नीतीश के बाद भी रहेगा वही सिस्टम! ‘साइकिल’ का उदाहरण देकर क्‍या समझाना चाहते हैं अनंत?

0
नीतीश के बाद भी रहेगा वही सिस्टम! ‘साइकिल’ का उदाहरण देकर क्‍या समझाना चाहते हैं अनंत?
नीतीश कुमार पर खुल कर बोले अनंत सिंह

Anant Singh On Cm Nitish : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्‍तीफा दे दिया है. वो राज्‍यसभा जाने वाले हैं. अगले 14 दिनों में बिहार में सत्‍ता का हस्‍तांतरण होने वाला है. बिहार को नया मुख्‍यमंत्री मिलने वाला है. इसे लेकर बिहार की जनता के मन में सवाल है. सवाल ये कि आखिर सीएम नीतीश के बाद कैसा होगा बिहार? इसी सवाल को लेकर आज प्रभात खबर डॉट कॉम ने नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले छोटे सरकार से भी बातचीत की.

नीतीश कुमार को बिहार के इंजीनियर!

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने इस बात का भरोसा जताया है कि बिहार में आने वाली सरकार को नीतीश कुमार के रास्‍ते पर ही चलना होगा. उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों बिहार में जो होगा वो अच्‍छा ही होगा. अनंत सिंह का भरोसा है कि नीतीश कुमार जो करेंगे वो बिहार की जनता के हित में ही करेंगे. दरअसल, आज Anant Singh ने प्रभात खबर डॉट कॉम से बात की. उन्‍होंने नीतीश कुमार को बिहार का इंजीनियर बताने की कोशिश की.

अपने अंदाज में बताया कैसे चलेगा बिहार

अनंत सिंह ने प्रभात खबर डॉट कॉम को अपने अंदाज में कहा क‍ि सीएम नीतीश के जाने से सभी दुखी हैं. पूरा बिहार उनके जाने से दुखी है और सभी रो रहे हैं. मगर नीतीश कुमार जो भी करेंगे वो बिहार की जनता के हित में ही करेंगे. उन्‍होंने कहा, इससे बिहार की जनता को फायदा होगा. 

‘साइकिल’ का उदाहरण देकर क्‍या समझाया

अनंत सिंह ने अपने अंदाज में ये बताया कि बिहार में नीतीश कुमार ने जो बिहारी की राजनीति का रास्‍ता दिखाया है. अब उसी पर सभी को चलना होगा. उन्‍होंने इसके लिए उदाहरण भी दिए. उन्‍होंने कहा, ‘जिसने पहले साइकि‍ल बनाई उसका नाम लिया जाएगा.’

देखे रास्‍ते पर कोई भी चल सकता है : अनंत

अनंत सिंह ने समझाया कि ‘अब जो साइकिल बना रहा है, वो देखकर बना रहा है.’ ऐसे में उन्‍होंने CM Nitish Kumar को बिहार का ‘इंजीनियर’ बताने की कोशिश की. उन्‍होंने कहा, ‘देखे हुए रास्‍ते पर तो कोई भी चल सकता है. नीतीश कुमार ने बिहार को रास्‍ता दिखा दिया है.’ अब उसी पर सभी को चलना होगा.

Also Read : धूमल को पर्यटन, अनंत सिंह को प्रदूषण की कमान, बिहार विधानसभा की समितियों में बागी फैसल-मनोहर भी बने अध्यक्ष


Previous article बोकारो के चंद्रपुरा में नशेड़ी ने कुएं में लगाई छलांग, हो गई मौत
Next article प्रमुख : अरहर काटने के दौरान तालाब में डूब कर किसान की मौत
Avatar Of Keshav Suman Singh
बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel