[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Amrit Bharat Express: भागलपुर के इस रेलवे स्टेशन पर होगा अमृत भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज, इन रूट से होते हुए पहुंचेगी बंगाल

Amrit Bharat Express: भागलपुर के इस रेलवे स्टेशन पर होगा अमृत भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज, इन रूट से होते हुए पहुंचेगी बंगाल

0
Amrit Bharat Express: भागलपुर के इस रेलवे स्टेशन पर होगा अमृत भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज, इन रूट से होते हुए पहुंचेगी बंगाल
अमृत भारत एक्सप्रेस

Amrit Bharat Express: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई पहल किए जा रहे हैं. ऐसे में अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव एक और बड़े स्टेशन पर होने वाला है. दरअसल, कटिहार-बरौनी रेलखंड स्थित नवगछिया रेलवे स्टेशन को अमृत भारत एक्सप्रेस का ऑफिशियल ठहराव मिलने से कोसी-अंग क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेल यात्रा और अधिक सुगम हो गई है.

बंगाल से महाराष्ट्र तक होगी सीधी कनेक्टिविटी

रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी लेटर के अनुसार (गाड़ी संख्या 11031/11032) पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस को स्वीकृति दी गई है, जिसमें नवगछिया स्टेशन का कॉमर्शियल स्टॉपेज शामिल किया गया है. इससे बंगाल से महाराष्ट्र तक की सीधी, तेज और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी.

इन रूट से होते हुए बंगाल पहुंचेगी ट्रेन

रेलवे पदाधिकारियों के अनुसार, ट्रेन नंबर 11031 पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस हर सोमवार को और ट्रेन नंबर 11032 अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस हर गुरुवार को परिचालित होगी. यह ट्रेन कल्याण, नासिक रोड, इटारसी, जबलपुर, मानिकपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, हाजीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, न्यू जलपाइगुड़ी और सिलीगुड़ी होते हुए अलीपुरद्वार तक चलेगी.

रोजगार, व्यापार और शिक्षा को बढ़ावा

इसे लेकर स्थानीय भाजपा नेता मुकेश राणा ने कहा कि नवगछिया स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र के विकास, रोजगार, व्यापार, शिक्षा और भविष्य में पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा. मालूम हो, अब पटना से मुंबई के लिए भी अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी. दिल्ली के बाद पूर्व मध्य रेल प्रशासन अब मुंबई के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है. सूत्र की माने तो, दानापुर मंडल के माध्यम से पूर्व मध्य रेलवे की ओर से भेजे गये रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव पर सहमति भी मिल गयी है.

Also Read: Bihar News: बिहार DGP का बड़ा खुलासा, राज्य में 60% अपराध का कारण जमीन विवाद, अब क्या करेंगे मंत्री विजय सिन्हा?

Previous article सीएम धामी ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की सिफारिश की
Next article लैपटॉप चार्जर की केबल के बीच में ये बॉक्स क्यों होता है? जानिए इसका असली काम
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel