[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना यूपी में नियुक्त किये गये अमीन

यूपी में नियुक्त किये गये अमीन

0
यूपी में नियुक्त किये गये अमीन

राजस्व परिषद के अध्यक्ष केके पाठक ने गोरखपुर जाकर लिया बेतिया राज की जमीन का जायज संवाददात,पटना राज्य सरकार ने बेतिया राज की जमीन खोजने के लिए कमर कस ली है. चर्चित आइएएस अधिकारी केके पाठक की तैनाती बिहार राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद पर होने के बाद बेतिया राज की जमीन को लेकर गतिविधियां काफी बढ़ गयी है. राज्य सरकार की ओर से बेतिया राज की संपत्ति अपने कब्जे में लेने संबंधी कानून बनने के बाद बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में जमीन पर कब्जा किये लोगों की बेचैनी बढ़ गयी है.उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के पाश एरिया में बेतिया राज की करीब 51 एकड़ जमीन है. इसको लेकर पिछले दिनों राजस्व परिषद के अध्यक्ष केके पाठक ने गोरखपुर जाकर बेतिया राज की जमीन का जायज लिया था. वहां के जिलाधिकारी के साथ बैठक की थी. इसके बाद यूपी में प्रतिनियुक्ति के आधार पर राजस्व अधिकारी और अमीनों की तैनाती की गयी है. उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर तैनात किये गये राजस्व अधिकारी और अमीन राजस्व परिषद ने उत्तर प्रदेश में बेतिया राज की जमीन को लेकर उत्तर प्रदेश में राजस्व अधिकारी और अमीन तैनात किये गये हैं.गोरखपुर में देखरेख के लिए राजस्व अधिकारी बद्री प्रसाद गुप्ता की तैनाती की गयी है.राजस्व पर्षद की ओर से चयनित अमीनों को गोरखपुर भेजे गये हैं. गोरखपुर में अमीन रामानंद प्रसाद,सुनील यादव,अभय कुमार,नीरज कुमार और संतराज कुमार की तैनाती की गयी है. बेतिया राज की जमीन पर बना हुआ है सरकार कार्यालय और आवास गोरखपुर में मंडलायुक्त आवास परिसर समेत आस-पास स्थित अधिकारियों के आवास और आवास विकास कालोनी है.वहीं, स्कूल, सड़क और पानी की टंकी के अलावा करीब सात- आठ एकड़ जमीन पर निजी मकान बन चुके हैं. गोरखपुर में बेतिया राज की संपत्तियां (हेक्टेयर में) कमिश्नर आवास परिसर- 4.799 सड़क- 4.649 आफिस आवास, कालोनी व पेड़ पौधे- 3.501 मकान- 2.237 आवास विकास कालोनी- 1.433 तुलसीदास इंटर कालेज- 1.526 पक्का मकान- 1.259 पानी की टंकी व स्कूल- 0.060 कब्रिस्तान- 0.080 नाली- 0.016 खंदक- 0.101 रास्ता- 0.380

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel