[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज में हुई एलुमनाइ मीट, कई गेम्स का भी हुआ आयोजन

कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज में हुई एलुमनाइ मीट, कई गेम्स का भी हुआ आयोजन

0
कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज में हुई एलुमनाइ मीट, कई गेम्स का भी हुआ आयोजन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में गुरुवार को विभिन्न विभागों में एलुमनाइ मीट का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सभी विभागों की ओर से पूर्ववर्ती छात्राओं का स्वागत किया गया. हर विभाग में 25 से लेकर 40 छात्राएं आयी थीं. ज्योग्राफी विभाग की एचओडी डॉ अमृता चौधरी ने बताया कि कॉलेज की प्राचार्या डॉ सिस्टर एम रश्मि एसी की पहल से इस मीट की शुरुआत पिछले साल की गयी थी. इस बार भी कई विभागों में पासआउट छात्राओं ने शिरकत की. छात्राओं के स्वागत के साथ उनके साथ कई तरह के गेम्स भी खेले गये. विजेताओं को गिफ्ट भी दिया गया. सोशियोलॉजी विभाग की पूर्ववर्ती छात्रा देवोप्रिया दत्ता ने बताया कि हमारे विभाग में 18 छात्राएं थीं, जिनमें 1979 बैच की भी सीनियर मौजूद थीं. विभाग की उपलब्धियों को वीडियो के जरिये दिखाया गया. इस अवसर पर छात्राएं अपने कॉलेज के दिनों को याद कर भावुक हुईं. साथ ही कॉलेज में आये बदलाव को लेकर खुशी भी जाहिर की. आखिर में छात्राओं ने कैंपस का भ्रमण किया और ग्रुप फोटो ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel