[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना एकेयू ने स्पेस क्लब ऑफ इंडिया से मिलाया हाथ, अंतरिक्ष विज्ञान में छात्रों को मिलेंगे नये अवसर

एकेयू ने स्पेस क्लब ऑफ इंडिया से मिलाया हाथ, अंतरिक्ष विज्ञान में छात्रों को मिलेंगे नये अवसर

0
एकेयू ने स्पेस क्लब ऑफ इंडिया से मिलाया हाथ, अंतरिक्ष विज्ञान में छात्रों को मिलेंगे नये अवसर

संवाददाता, पटना आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (एकेयू) ने अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में छात्रों के लिए नये दरवाजे खोलने की दिशा में अहम कदम उठाया है. विश्वविद्यालय ने ‘स्पेस क्लब ऑफ इंडिया’ के साथ साझेदारी को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. इस पहल का उद्देश्य छात्रों को स्पेस टेक्नोलॉजी, रिसर्च और नवाचार से जोड़ते हुए उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है. इस सहयोग के तहत एकेयू ने अपने शैक्षणिक नेटवर्क का विस्तार करते हुए कई प्रमुख कॉलेजों को जोड़ा है. कुलसचिव निरंजन प्रसाद यादव ने कहा कि कुलपति प्रो शरद कुमार यादव के नेतृत्व में एकेयू लगातार नवाचार और गुणवत्ता शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इस साझेदारी के बाद छात्रों को केवल सैद्धांतिक पढ़ाई तक सीमित नहीं रहना होगा, बल्कि वे प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट, वर्कशॉप और रिसर्च गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे. इस पहल के अंतर्गत छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, सैटेलाइट तकनीक, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और डेटा एनालिसिस जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जायेगा. कुलपति प्रो शरद कुमार यादव ने कहा कि इस साझेदारी से शिक्षा प्रणाली और मजबूत होगी. अलग-अलग विषयों के छात्र मिलकर काम करेंगे, जिससे मल्टी-डिसिप्लिनरी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा. यह पहल नयी शिक्षा नीति और देश की वैज्ञानिक प्रगति के अनुरूप है. अंतरिक्ष क्षेत्र में तेजी से बढ़ते अवसरों को देखते हुए एकेयू का यह कदम छात्रों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. विश्वविद्यालय और स्पेस क्लब ऑफ इंडिया जल्द ही इस योजना को लागू करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेंगे, जिसके तहत प्रशिक्षण, सेमिनार, वर्कशॉप और प्रोजेक्ट्स आयोजित किये जायेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel