[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना जंक्शन पर अब मिलेगी एयरपोर्ट जैसी पार्किंग फैसिलिटी, 27 जनवरी से बदल जाएंगे नियम और रेट

पटना जंक्शन पर अब मिलेगी एयरपोर्ट जैसी पार्किंग फैसिलिटी, 27 जनवरी से बदल जाएंगे नियम और रेट

0
पटना जंक्शन पर अब मिलेगी एयरपोर्ट जैसी पार्किंग फैसिलिटी, 27 जनवरी से बदल जाएंगे नियम और रेट
पटना जंक्शन की तस्वीर (सोर्स- एक्स)

Patna Junction: पटना जंक्शन पर यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी पार्किंग सुविधा मिलने जा रही है. रेलवे प्रशासन ने प्रीमियम पार्किंग के निर्माण का काम शुरू कर दिया है. इसका मकसद है भीड़ कम करना और यात्रियों को बेहतर सुविधा देना. यह नई व्यवस्था 27 जनवरी से पूरी तरह लागू हो जाएगी.

रेलवे प्रशासन जंक्शन परिसर में आधुनिक पार्किंग सिस्टम तैयार कर रहा है. इसमें बूम बैरियर लगाए जाएंगे. वाहनों का प्रवेश और निकास पूरी तरह नियंत्रित रहेगा. बिना जरूरत कोई भी वाहन पार्किंग में नहीं रुक पाएगा. इससे अव्यवस्था खत्म होगी और ट्रैफिक सुचारु रूप से चलेगा.

महावीर मंदिर साइड लगाए जा रहे हैं बूम बैरियर

महावीर मंदिर साइड में बूम बैरियर लगाए जा रहे हैं. इसी रास्ते से गाड़ियों को पार्किंग में एंट्री मिलेगी. बाहर निकलने के लिए भी तय रास्ता होगा. रेलवे का कहना है कि इससे जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी.

यात्रियों को पिक एंड ड्रॉप की सुविधा भी मिलेगी. इसके लिए आठ मिनट का समय मुफ्त रखा गया है. इस समय सीमा के भीतर वाहन बिना किसी शुल्क के आ-जा सकेंगे. तय समय से ज्यादा रुकने पर शुल्क देना होगा.

अब कितना देना होगा पार्किंग चार्ज?

प्रीमियम पार्किंग के साथ पार्किंग चार्ज भी बढ़ा दिए गए हैं. कार पार्किंग के लिए अब दो घंटे तक 80 रुपये देने होंगे. पहले यह शुल्क 60 रुपये था. दो से छह घंटे के लिए अब 200 रुपये चुकाने होंगे, जो पहले 90 रुपये था. वहीं 24 घंटे की कार पार्किंग के लिए अब 500 रुपये देने होंगे. पहले यह शुल्क 236 रुपये था.

बाइक पार्किंग के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. बाइक के लिए दो घंटे का शुल्क अब 20 रुपये होगा. पहले 12 रुपये लगते थे. दो से छह घंटे के लिए 25 रुपये देने होंगे. वहीं 24 घंटे के लिए 50 रुपये शुल्क तय किया गया है.

पार्किंग एरिया में लगेंगे कैमरे, डिजिटल टिकटिंग सिस्टम भी होगा लागू

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए जरूरी है. प्रीमियम पार्किंग से अवैध पार्किंग पर रोक लगेगी. जाम की समस्या कम होगी. अनधिकृत (Unauthorized) वसूली पर भी नियंत्रण रहेगा.

आने वाले समय में डिजिटल टिकटिंग सिस्टम लागू करने की योजना है. पार्किंग एरिया में निगरानी के लिए कैमरे लगाए जाएंगे. इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और यात्रियों को परेशानी नहीं होगी. रेलवे प्रशासन का कहना है कि बेहतर सुविधा के लिए शुल्क बढ़ाना जरूरी था. 27 जनवरी से नई प्रीमियम पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह लागू कर दी जाएगी.

Also Read: बिहार की सभी बंद चीनी मिलें फिर से चालू होंगी, छपरा में बनेगा एयरपोर्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Previous article साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक सवार जख्मी, रेफर
Next article जिला परिषद की सामान्य बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel