[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar News: शादी के 23 दिन बाद कृषि विभाग की अफसर लापता, पढ़िए 2 घंटे पहले पति से क्या हुई थी बात

Bihar News: शादी के 23 दिन बाद कृषि विभाग की अफसर लापता, पढ़िए 2 घंटे पहले पति से क्या हुई थी बात

0
Bihar News: शादी के 23 दिन बाद कृषि विभाग की अफसर लापता, पढ़िए 2 घंटे पहले पति से क्या हुई थी बात
कृषि विभाग की अधिकारी अर्यमा दीप्ति की फाइल फोटो

Bihar News: पटना में कृषि विभाग में ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर अर्यमा दीप्ति 26 दिसंबर की शाम से लापता हैं. उनकी आखिरी बातचीत उसी दिन शाम 4 बजे उनके भाई डॉ. लरकेशबर नारायण से हुई थी. इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला. अर्यमा अथमलगोला ब्लॉक में पोस्टेड थीं और मूल रूप से पटना के हनुमान नगर की निवासी हैं.

23 दिन पहले हुई थी शादी, पति पटना में CA

अर्यमा की शादी करीब 23 दिन पहले हुई थी. उनके पति शुभम पटना में CA हैं. उन्होंने बताया कि लापता होने से दो घंटे पहले तक उन्होंने अर्यमा से बातचीत की थी. उन्होंने कहा, “कल दोपहर 2 बजे तक बात हुई थी. उसके बाद शाम 4 बजे घर से कॉल आया और बताया कि वह ऑफिस के काम से घर आई हैं. इसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हुआ.”

बख्तियारपुर में किराए के कमरे में रहती थीं अर्यमा

अर्यमा बख्तियारपुर जंक्शन के पास किराए के कमरे में रहती थीं. उनके लापता होने के मामले में बख्तियारपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस उनकी तलाश में एक्टिव है और ऑफिस, परिवार के सदस्यों के अलावा पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है. साथ ही आसपास के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है.

पुलिस इन तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है.

  • पति-पत्नी में झगड़ा
  • किसी से अफेयर का एंगल
  • पैसों को लेकर अपहरण

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही अर्यमा का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी ने अर्यमा दीप्ति को कहीं देखा हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में शीतलहर का अलर्ट, समस्तीपुर में शिमला जैसी ठंड, जानिए अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Previous article Bihar News: बिहटा और मुसल्लहपुर हाट में बनेंगे हाई-टेक कोल्ड चेन यार्ड, 20 मंडियों के जीर्णोद्धार से बदलेगी कृषि बाजार की तस्वीर
Next article Simple Rangoli Design For New Year: न्यू ईयर पर घर को सजाएं सुंदर रंगोली डिजाइन से, ट्राई करें ये आइडियाज
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel