[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस : यूजीसी नेट 21 से 23 तक की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

कैंपस : यूजीसी नेट 21 से 23 तक की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

0
कैंपस : यूजीसी नेट 21 से 23 तक की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

संवाददाता, पटना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित होने वाले यूजीसी-नेट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. से जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एनटीए 21 अगस्त से चार सितंबर के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में 83 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में यूजीसी नेट जून 2024 आयोजित करेगा. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जायेगी. पहली शिफ्ट का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक है. आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को परीक्षा के शहर और तारीख के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है. यदि किसी उम्मीदवार को यूजीसी-नेट जून 2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई हो या एडमिट कार्ड में मौजूद विवरण में विसंगति का सामना करना पड़ता है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर इमेल कर सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel