[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस : इंजीनियरिंग की 3416 रिक्त सीटों पर मिला एडमिशन का मौका, आज से 16 तक होगा रजिस्ट्रेशन

कैंपस : इंजीनियरिंग की 3416 रिक्त सीटों पर मिला एडमिशन का मौका, आज से 16 तक होगा रजिस्ट्रेशन

0
कैंपस : इंजीनियरिंग की 3416 रिक्त सीटों पर मिला एडमिशन का मौका, आज से 16 तक होगा रजिस्ट्रेशन

– जेइइ मेन के साथ बीसीइसीइ-2024 में पीसीएम व पीसीएमबी ग्रुप वाले स्टूडेंट्स कर सकते हैं आवेदन

-38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की 13675 सीटों में खाली रह गयीं 3312 सीटें संवाददाता, पटना

राज्य के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में रिक्त 3312 व डेयरी व सीआइपीइटी के 104 रिक्त सीटों पर एडमिशन का मौका मिल गया है. बीसीइसीइबी कुल 3416 रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 10 अक्तूबर को ओपन कर देगा. रजिस्ट्रेशन 10 से 16 अक्तूबर तक होगा. 17 को आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. 19 को मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. वहीं, एडमिशन की तिथि 19 अक्तूबर को जारी की जायेगी. बीसीइसीइबी ने कहा है कि यूजीइएसी-2024 की स्पेशल काउंसेलिंग के बाद बाकी बची सीटों पर फिर से बीसीइसीइ-2024 के पीसीएम व पीसीएमबी ग्रुप के स्टूडेंट्स की मेधासूची के अनुसार सीट आवंटन कर एडमिशन लिया जायेगा. साथ ही नोटिस जारी करते हुए बीसीइसीइबी ने कहा है कि जेइइ मेन 2024 में शामिल सभी पात्रता-प्राप्त इच्छुक अभ्यर्थी जिन्हें नीट स्कोर प्राप्त है, वे भी आवेदन कर सकते हैं. 13 मई व 16 जून 2024 को जेइइ मेन में शामिल स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन व मेरिट के तहत एडमिशन हुआ था. उस दौरान जो भी जेइइ मेन में शामिल स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाये थे वैसे सभी अभ्यर्थी फ्रेश रजिस्ट्रेशन व आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

इंजीनियरिंग कॉलेजों में इस बार सबसे अधिक

एडमिशन

राज्य के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 13675 सीटों पर चार राउंड के बाद 10363 सीटों पर एडमिशन हो पाया है. वहीं, 104 सीटें सीआइपीइटी व डेयरी टेक्नोलॉजी की रिक्त हैं. इस बार पिछले चार-पांच सालों से सबसे अधिक एडमिशन इंजीनियरिंग में हुआ है.

महत्वपूर्ण तिथियां :

रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग : 10 से 16 अक्तूबर तक

-आवेदन में सुधार : 17 अक्तूबर को

मेरिट लिस्ट व काउंसेलिंग प्रोग्राम : 19 अक्तूबर को

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel