[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना लोयोला में 20 तक मिलेगा एडमिशन फॉर्म

लोयोला में 20 तक मिलेगा एडमिशन फॉर्म

0
लोयोला में 20 तक मिलेगा एडमिशन फॉर्म

संवाददाता, पटना शहर के गांधी मैदान स्थित संत जेवियर्स हाइ स्कूल की ओर से एलकेजी में एडमिशन के लिए रविवार को फॉर्म जारी कर दिया गया. 31 दिसंबर तक फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. एलकेजी में सत्र 2025-26 में 200 सीटों पर बच्चों का नामांकन लिया जायेगा. एडमिशन फॉर्म की कीमत 900 रुपये रखी गयी है. यहां एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र मार्च 2025 तक चार से पांच वर्ष तक होनी चाहिए. वहीं कुर्जी स्थित लोयोला माउंटेसरी में नर्सरी और एलकेजी का एडमिशन फॉर्म एडमिशन फॉर्म भी स्कूल की वेबसाइट loyolamontessoripatna.in और loyolapatna.edu.in पर जारी कर दिया गया है. नर्सरी और एलेकजी का एडमिशन फॉर्म 20 दिसंबर तक डाउनलोड किया जा सकता है. लोयोला माउंटेसरी में नर्सरी 110 और एलकेजी में 30 सीटों पर बच्चों का एडमिशन लिया जायेगा. नर्सरी और एलकेजी के एडमिशन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये रखी गयी है. लोयोला में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने वाले बच्चों का इंटरेक्शन जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित किया जायेगा. संत माइकल में 26 दिसंबर को जारी होगा एलकेजी का एडमिशन फॉर्म संत माइकल हाइ स्कूल में एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 26 दिसंबर से ऑनलाइन मिलना शुरू होगा. यहां एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 31 दिसंबर तक मिलेगा. एलकेजी के एडमिशन फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है. इच्छुक अभिभावक स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट से निर्धारित तिथि पर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं कुर्जी स्थित नोट्रेडेम मोंटेसरी स्कूल की ओर से नर्सरी में एडमिशन के लिए फॉर्म स्कूल की वेबसाइट पर चार जनवरी को जारी किया जायेगा. पांच जनवरी तक ही फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. स्कूल की ओर से नर्सरी में सत्र 2025-26 में नर्सरी में एडमिशन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये रखी गयी है. यहां नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र मार्च 2025 तक तीन से चार वर्ष तक होना चाहिये. वहीं शहर के बेली रोड स्थित कार्मेल हाइ स्कूल में एलकेजी में एडमिशन के लिए 24 दिसंबर को स्कूल की वेबसाइट पर फॉर्म जारी किया जायेगा. इसके अलावा अशोक राजपथ स्थित मेरी वार्ड किंडरगार्टेन में नर्सरी सत्र 2025-26 के लिये एडमिशन फॉर्म सात जनवरी 2025 को जारी की जायेगी. एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 13 जनवरी को जारी किया जायेगा. एडमिशन फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel