[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना संत जेवियर्स में 15 से मिलेगा एलकेजी का एडमिशन फॉर्म

संत जेवियर्स में 15 से मिलेगा एलकेजी का एडमिशन फॉर्म

0
संत जेवियर्स में 15 से मिलेगा एलकेजी का एडमिशन फॉर्म

संवाददाता, पटना

शहर के गांधी मैदान स्थित संत जेवियर्स हाइस्कूल की ओर से एलकेजी में एडमिशन के लिए फॉर्म जारी करने की तिथि जारी कर दी गयी है. नये सत्र 2025-26 में एलकेजी का एडमिशन फॉर्म स्कूल की वेबसाइट पर 15 दिसंबर को जारी किया जायेगा और 31 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा. यहां एलकेजी में 200 सीटों पर बच्चों का नामांकन होगा. एलकेजी के एडमिशन फॉर्म की कीमत 900 रुपये रखी गयी है. यहां एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र मार्च 2025 तक चार से पांच वर्ष तक होनी चाहिए. वहीं अशोक राजपथ स्थित मेरी वार्ड किंडरगार्टेन में नर्सरी सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन फॉर्म सात जनवरी 2025 को जारी की जायेगी. नर्सरी के लिए एडमिशन फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है. नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र अप्रेल 2025 तक तीन से चार वर्ष होनी चाहिए. वहीं एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 13 जनवरी को जारी किया जायेगा. इसकी कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है. एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र अप्रैल 2025 तक चार से पांच वर्ष होनी चाहिए. नर्सरी और एलकेजी का एडमिशन फॉर्म स्कूल काउंटर पर केवल एक दिन ही मिलेगा. फॉर्म सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक प्राप्त कर सकेंगे. जिस दिन फॉर्म जारी होगा उसी दिन उसे जमा करना होगा. फॉर्म जमा करने के बाद इंटरेक्शन की तिथि की जानकारी दी जायेगी. संत डोमेनिक में नौ व संत माइकल में 26 को जारी होगा फॉर्म बोरिंग रोड स्थित संत डोमेनिक सैवियोज हाइस्कूल की ओर से नौ दिसंबर से नर्सरी, एलकेजी और कक्षा वन के लिए एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में मिलना शुरू हो जायेगा. यहां 20 दिसंबर तक एडमिशन फॉर्म मिलेगा. स्कूल में नर्सरी में 40, एलकेजी में 40 और कक्षा एक में 40 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. वहीं संत माइकल हाइस्कूल में एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 26 दिसंबर से ऑनलाइन मिलना शुरू होगा. फॉर्म 31 दिसंबर तक मिलेगा. यहां एलकेजी में 240 सीटों पर बच्चों का एडमिशन लिया जायेगा. एलकेजी के एडमिशन फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है. इच्छुक अभिभावक स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट से निर्धारित तिथि पर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.

डॉन बॉस्को और लोयोला का जारी हुआ एडमिशन फॉर्म : डॉन बॉस्को एकेडमी की ओर से एलकेजी का एडमिशन फॉर्म एक दिसंबर को जारी कर दिया गया है. इसे 14 दिसंबर तक स्कूल की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. यहां फॉर्म की कीमत 1600 रुपये रखी गयी है. वहीं कुर्जी स्थित लोयोला माउंटेसरी में नर्सरी और एलकेजी का एडमिशन फॉर्म एडमिशन फॉर्म तीन दिसंबर को स्कूल की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. इसे 20 दिसंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं. यहां नर्सरी में 110 और एलकेजी में 30 सीटों पर बच्चों का एडमिशन लिया जायेगा. फॉर्म की कीमत 1000 रुपये रखी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel