[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सरस्वती पूजा की तैयारी पूरी, पुलिस प्रशासन की पैनी नजर

सरस्वती पूजा की तैयारी पूरी, पुलिस प्रशासन की पैनी नजर

0
सरस्वती पूजा की तैयारी पूरी, पुलिस प्रशासन की पैनी नजर

संवाददाता, पटना

पटना यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेज हॉस्टल पूरी तरह सरस्वती पूजा के माहौल में रंग गये हैं. सरस्वती पूजा शुक्रवार को धूमधाम से मनायी जायेगी. पूजा के एक दिन पहले छात्र अपने-अपने छात्रावासों को सजाने और साफ-सफाई में व्यस्त दिखे. पूजा में कॉलेज व यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है. कैंपस में स्थित सभी छात्रावासों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है. बीएन कॉलेज का मुख्य छात्रावास, सैदपुर छात्रावास, पटना कॉलेज में स्थित जैक्सन व मिंटो, सायंस कालेज का कैवेंडिस छात्रावास, फैराडे छात्रावास, रानी घाट स्थित हथुआ छात्रावास, पीजी छात्रावास, सीवी रमण छात्रावास, जेडीएस महिला छात्रावास और मगध महिला कॉलेज में स्थित छात्रावासों की आकर्षक सजावट की गयी है.

छात्रावासों पर प्रशासन की नजर, डीजे बजाने पर रोक

सरस्वती पूजा को देखते हुए पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन पैनी नजर बनाये हुये हैं. पुलिस प्रशासन की ओर से प्रत्येक छात्रावास में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं. विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि पूजा के दौरान छात्रावासों में सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है. पीयू प्रशासन भी छात्रावासों पर नजर बनाये हुए है. छात्रावासों में डीजे बजाने पर राेक लगायी गयी है. छात्राें को सादगी से त्योहार मनाने के लिए निर्देशित किया गया है. पूजा के दौरान किसी तरह की घटना घटती है, तो पूजा समिति के सदस्यों पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही पुलिस प्रशासन को भी कार्रवाई के लिए छूट प्रदान की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel