[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna News: पटना में अवैध कोचिंग पर चलेगा प्रशासन का डंडा, DM ने दिए जांच के आदेश

Patna News: पटना में अवैध कोचिंग पर चलेगा प्रशासन का डंडा, DM ने दिए जांच के आदेश

0
Patna News: पटना में अवैध कोचिंग पर चलेगा प्रशासन का डंडा, DM ने दिए जांच के आदेश
कोचिंग की तस्वीर

Patna News: पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को जिला-स्तरीय कोचिंग निबंधन समिति की बैठक में कोचिंग संस्थानों में मानकों के अनुसार सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जिले में बंद 247 कोचिंग संस्थानों के अवैध संचालन करते पाये जाने पर इनके संचालकों पर कार्रवाई होगी. इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को बंद 247 कोचिंग संस्थानों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

अवैध संचालन पर होगी कार्रवाई

कोचिंग के अवैध संचालन पर एसडीओ संचालकों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे. डीएम ने कहा कि निबंधन के लिए कोचिंग संस्थान से प्राप्त आवेदन में 19 आवेदन अस्वीकृत किया गया है. ऐसे कोचिंग संस्थानों की भी जांच होगी. बैठक में डीडीसी समीर सौरभ, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), पटना व समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे.

Also Read: भोजपुरी लिटिल सिंगर ने सीएम नीतीश के सामने गाया जिया हो बिहार के लाला, देखें वीडियो

72 कोचिंग संस्थानों के निबंधन की हो रही प्रक्रिया

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एजेंडावार रिपोर्ट पेश की, जिले में कोचिंग के निबंधन के लिए कुल 816 आवेदन प्राप्त हुए हुए. इनमें 413 आवेदनों का पूर्व में ही निष्पादन करते हुए 413 कोचिंग का निबंधन पूर्व में किया गया. 29 कोचिंग संस्थानों का निबंधन वर्ष 2024 में किया गया. 72 कोचिंग संस्थान निबंधन योग्य पाये जाने पर इसके निबंधन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. फायर एनओसी प्राप्त होने के बाद अन्य कोचिंग संस्थान भी निबंधन के लिए पात्र हो जायेंगे. कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में सात टीमों का गठन कर लगभग 600 से अधिक कोचिंग संस्थानों में सुरक्षात्मक मानकों के पालन की जांच करायी गयी थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article शेयर बाजार में हलचल, निफ्टी-सेंसेक्स 1% नीचे, ट्रेंट 200-DMA तोड़ा
Next article Parenting Tips: हर फील्ड में आगे रहेगा आपका बच्चा, हर पैरेंट इन बातों का रखें ख्याल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel