[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना महिला के चेहरे पर स्प्रे छिड़कर 50 हजार लूटे

महिला के चेहरे पर स्प्रे छिड़कर 50 हजार लूटे

0
महिला के चेहरे पर स्प्रे छिड़कर 50 हजार लूटे

बिहटा . बिहटा थाना क्षेत्र के श्री रामपुर बाजार में एक वृद्ध महिला से 50 हजार रुपये लूट लिया. यह घटना श्रीरामपुर बाजार स्थित इंडियन बैंक के बाहर हुई. बदमाशों ने महिला के चेहरे पर स्प्रे कर उसे बेहोश किया और फिर नकदी छीनकर फरार हो गये. पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला उषा देवी बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बाहर आ रही थी. तभी दो युवकों ने उनका पीछा किया और बैंक परिसर से बाहर निकलते ही चेहरे पर स्प्रे कर दिया. स्प्रे के प्रभाव से महिला को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गयी. इसी दौरान, अपराधियों ने महिला के पास से रुपयों से भरा बैग छीन लिया. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये. महिला ने होश में आने पर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी.

बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी

परिजन की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दो युवक महिला का पीछा करते और घटना को अंजाम देते साफ तौर पर दिखायी दे रहे हैं. पीड़ित उषा देवी ने बताया कि बैंक से पैसे निकालने के बाद जब वह सीढ़ियों से उतर रही थीं, तभी एक युवक ने उनके चेहरे पर स्प्रे किया. कुछ दूर चलने के बाद दूसरे युवक ने दोबारा स्प्रे किया, जिससे वह पूरी तरह बेहोश हो गयी और इसी दौरान उनका बैग छीन लिया गया. इधर घटना को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के तरफ से थाने में लिखित आवेदन दिया है. अपराधियों की पहचान की जारी है. घटना से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जहां दो युवक संदिग्ध दिख रहे हैं फिलहाल दोनों युवकों की पहचान में पुलिस की टीम लगी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel