[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? जानिए कब तक होगी मानसून की विदाई

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? जानिए कब तक होगी मानसून की विदाई

0
Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? जानिए कब तक होगी मानसून की विदाई
सांकेतिक तस्वीर

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है. सुबह और शाम के वक्त हल्की-हल्की ठंड महसूस हो रही. इसके साथ ही जिलों में बारिश का दौर भी थम गया है. कहीं-कहीं हल्की बारिश देखी जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है. यानी कि आज मौसम सामान्य बना रहेगा.

एक हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, आज से करीब एक हफ्ते तक मौसम सामान्य ही बना रहेगा. हालांकि, दिन के वक्त लोगों को उमस वाली गर्मी परेशान कर सकती है. पिछले 24 घंटे में बिहार में सिर्फ एक जिला बेगूसराय में बारिश दर्ज किया गया. जबकि पटना में मौसम सामान्य रहा.

कब तक हो सकेगी मानसून की विदाई?

मौसम विभाग के मुताबिक, अब धीरे-धीरे मानसून की गतिविधि कम होने वाली है. दरअसल, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र नहीं बन रहा, जिससे बारिश की संभावना नहीं बन रही. इसके साथ ही 15 अक्टूबर तक बिहार से मानसून की विदाई हो जाने की संभावना जताई गई है. हालांकि, आज से 15 अक्टूबर के बीच उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है.

सुबह-शाम महसूस हो रही ठंड

इसके साथ ही सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस होने को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि मानसून कमजोर तो हो ही रहा लेकिन इसके साथ उत्तर-पश्चिम से आ रही शुष्क हवा से बिहार के कुछ जिलों में ठंड महसूस हो रही. खासकर रात के वक्त तापमान में कमी दर्ज की जा रही है.

कैसा है पटना में मौसम का हाल?

पटना में मौसम की बात करें तो, बुधवार को दिन में उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया. लेकिन, शाम-शाम तक तापमान सामान्य हो गया. आज मौसम विभाग की माने तो, बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है. अगले एक हफ्ते तक मौसम सामान्य बना रह सकता है. इसके साथ ही 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान रह सकता है.

Also Read: Bihar Chunav 2025: सीट बंटवारे पर NDA में हलचल! LJP(R) की आपात बैठक से चिराग ने बढ़ाया सस्पेंस

Previous article Bihar elections : बिहार चुनाव में महिला एवं युवा वोटरों की अहम भूमिका
Next article UKPSC PCS Result 2025: उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, यहां करें चेक और जानें Mains Exam Date
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel