[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना छात्र संघ चुनाव में 2025 में भी एडमिशन लेने वाले बन सकते हैं उम्मीदवार, 75% उपस्थिति भी जरूरी

छात्र संघ चुनाव में 2025 में भी एडमिशन लेने वाले बन सकते हैं उम्मीदवार, 75% उपस्थिति भी जरूरी

0
छात्र संघ चुनाव में 2025 में भी एडमिशन लेने वाले बन सकते हैं उम्मीदवार, 75% उपस्थिति भी जरूरी

-जो उम्मीदवार किसी मामले में आरोपित होंगे, वे नहीं भर सकेंगे नोमिनेशन फार्म

संवाददाता, पटना

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव की तिथि जारी हो गयी है. शुक्रवार को मतदाता सूची जारी कर दी जायेगी. मतदाता सूची जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया और तेज हो जायेगी. कैंपस में अभी से विभिन्न छात्र संगठन सेंट्रल पैनल के लिए प्रत्याशियों की तलाश में हैं. छात्र संगठन वैसे उम्मीदवारों की खोज करना शुरू कर चुके हैं, जिनकी विश्वविद्यालय में स्वच्छ छवि है और उन पर किसी तरह का आरोप नहीं हो. कुछ वोट चेहराें पर भी मिलें, इस तरह के उम्मीदवार की तलाश जारी है. वहीं, विश्वविद्यालय ने जारी आदेश में कहा है कि छात्र संघ चुनाव नियमावली के अनुसार होगा. कक्षाओं में उपस्थिति और आचरण की जांच की जायेगी. इसके अलावा उक्त उम्मीदवार पर किसी का आरोप या प्राथमिकी न हो. सर्वप्रथम कक्षाओं में उम्मीदवारों की उपस्थिति 75 प्रतिशत अनिवार्य है. वहीं, सत्र 2025 में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं.

——-

नॉमिनेशन फॉर्म गहनता से होगा चेक, देना होगा शपथ पत्र

छात्र संघ चुनाव के लिए 11 से 14 फरवरी तक नॉमिनेशन फार्म मिलेगा और 16 से 18 फरवरी तक नॉमिनेशन फार्म भरा जायेगा. नॉमिनेशन फॉर्म में तीन चीजों को देखा जायेगा, जिसमें पहला उम्मीदवार की कक्षाओं में उपस्थिति, विभाग या कॉलेज में उनका आचरण कैसा है और उम्मीदवार किसी मामले में आरोपित तो नहीं हैं. जो उम्मीदवार नॉमिनेशन करेंगे उनके फॉर्म की जांच की जायेगी. फॉर्म फाइल होने के बाद विभाग और कॉलेजों से उम्मीदवार का पूरा डिटेल मिलान किया जायेगा. सभी कॉलेजों और विभागों से नामांकित सूची के अलावा छात्र-छात्राओं की कक्षाओं की उपस्थिति सूची मंगायी जा रही है. ताकि उम्मीदवारों की कक्षाओं में उनकी उपस्थिति की जांच की जा सके. इसके साथ उम्मीदवारों को उपस्थिति व आचरण से संबंधित शपथ पत्र भी देना होगा.

———

चुनाव कराने के लिए कमेटी गठित

पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी को होना है. चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल 14 सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है. जिसमें प्रो शंकर कुमार को मुख्य चुनाव पदाधिकारी, प्रो खगेंद्र कुमार को एडवाइजर, डॉ वीरेंद्र प्रसाद और प्रो एनके झा को आब्जर्वर बनाया गया है. इसी तरह इसके कुल 11 सदस्य नियुक्त किये गये हैं, जिसमें जूलॉजी विभाग के हेड प्रो परिमल कुमार खान, भूगोल विभाग के प्रो नजीम, उर्दू विभाग के हेड प्रो सूरज देव सिंह, अप्लाएड इकोनामिक्स एंड कामर्स के हेड प्रो एसबी लाल, पटना लॉ कॉलेज के डॉ सलीम जावेद, पटना कॉलेज के प्राचार्य प्रो अनिल कुमार, बीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजकिशोर प्रसाद, मगध महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो एनपी वर्मा, साइंस कॉलेज की प्राचार्य प्रो अलका, पटना ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो वासे जफर, पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज की प्राचार्य प्रो मनोव्वर जहां, आर्ट कॉलेज की प्राचार्य डॉ राखी कुमारी और पटना वीमेंस कालेज की प्राचार्य सिस्टर एम रेश्मी एसी शामिल हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel