[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित

70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित

0
70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित
70वीं बीपीएससी में चयनित सूरज कुमार का हुआ सम्मान

70th BPSC Result (बिक्रम से रवि प्रकाश की रिपोर्ट): बिक्रम नगर पंचायत के वार्ड संख्या-6 निवासी सूरज कुमार का 70वीं बीपीएससी परीक्षा में एससी-एसटी वेलफेयर ऑफिसर पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है. इस उपलब्धि पर वार्ड पार्षद स्मिता गुप्ता ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

रेलवे की नौकरी के साथ की तैयारी

सूरज कुमार, सुनील कुमार सोनी के पुत्र हैं और उनका परिवार वर्षों से स्वर्णकारी व्यवसाय से जुड़ा हुआ है. तीन बहनों के बीच सूरज परिवार के सबसे छोटे सदस्य हैं. वर्तमान में वे भारतीय रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं. नौकरी के साथ-साथ उन्होंने निरंतर स्वाध्याय जारी रखा और अपनी मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की.

दो दिनों में मिली दो बड़ी सफलताएं

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही सूरज कुमार का चयन इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में अधिकारी पद के लिए हुआ था. इसके बाद शनिवार को बीपीएससी के एससी-एसटी वेलफेयर ऑफिसर पद पर चयन की खबर मिलने से परिवार और क्षेत्रवासियों की खुशी दोगुनी हो गई.

Whatsapp Image 2026 06 20 At 7.36.26 Pm
70वीं bpsc में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित 3

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

सूरज कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, सहयोग और मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें तथा निरंतर प्रयास करते रहें. सफलता देर-सबेर अवश्य मिलती है.

लोगों ने दी बधाई

सम्मान समारोह के दौरान अमित कुमार, सौरभ कुमार, केशव वर्मा, रोहित वर्मा, उदित कुमार, राहुल कुमार, नारायण सिंह, पीटर कुमार सहित अनेक लोगों ने सूरज कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

इसे भी पढ़ें : खान सर के अस्पताल में फिर मिली फायर सेफ्टी की कमियां, अग्निशमन विभाग ने 10 दिनों का दिया अल्टीमेटम

Previous article सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध लेकिन पढ़ाई भगवान भरोसे; बोकारो में छात्रों का भविष्य अधर में
Next article सीएम योगी का बड़ा फैसला, आयुष्मान कार्ड की दिक्कतों के लिए अब नहीं लगाने होंगे राजधानी के चक्कर
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel