[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस : जिले के 607 स्कूल राष्ट्रीय स्तर के होंगे, ”पीएम श्री” योजना का मिलेगा लाभ

कैंपस : जिले के 607 स्कूल राष्ट्रीय स्तर के होंगे, ”पीएम श्री” योजना का मिलेगा लाभ

0
कैंपस : जिले के 607 स्कूल राष्ट्रीय स्तर के होंगे, ”पीएम श्री” योजना का मिलेगा लाभ

संवाददाता, पटना

”पीएम श्री” योजना के तहत जिले के प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों को राष्ट्रीय स्तर का स्कूल बनाने की कवायद शुरू हो गयी है. इस योजना का लाभ लेने के लिए जिले के 607 स्कूलों का चयन किया गया है. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार जिन स्कूलों को इस योजना में शामिल किया जाना है, उन स्कूलों की अद्यतन स्थिति ”पीएम श्री” पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है. जिला शिक्षा कार्यालय ने सूची में शामिल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे 12 मई, 2024 तक सभी ”पीएम श्री” पोर्टल पर स्कूल की जानकारी अपलोड करेंगे. इसके बाद विद्यालयों का सत्यापन जिला स्तर पर किया जायेगा. अब तक जिले के चयनित 607 स्कूलों में से 214 स्कूलों ने पोर्टल पर आवेदन किया है. इनमें से 43 स्कूलों के आवेदन का सत्यापन हो चुका है.

पीएमश्री विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

-नयी शिक्षा नीति 2020 के तहत ”पीएम श्री” विद्यालयों के अंतर्गत शिक्षा को उच्च गुणवत्ता प्रदान करना है. जहां पर बच्चों के लिए उनकी दक्षता के अनुरूप शिक्षण कार्य किया जा सके.

– ये विद्यालय उच्च गुणवत्ता की शिक्षा व बेहतर शैक्षणिक परिवेश के साथ-साथ अपने क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के लिए भी आदर्श विद्यालय के रूप में परिभाषित होंगे.

– इन विद्यालयों को हरित उर्जा से परिपूर्ण विद्यालयों के रूप में डेवलप किया जायेगा. जैसे -यहां पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सौर उर्जा, ठोस व द्रव्य अपशिष्ट, जैविक खेती, प्लास्टिक मुक्त आदि अवधारणाओं को विकसित किया जायेगा.

– यह विद्यालय तमाम आधुनिक सुविधाओं जैसे -कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, गणित लैब आदि से सुसज्जित किये जायेंगे.

– इन विद्यालयों में प्रयोगात्मक, समेकित, खेल आधारित, खोज आधारित, जिज्ञासा आधारित शिक्षण कार्य किये जायेंगे.

– यहां प्रत्येक विद्यार्थी के कक्षा के अनुरूप दक्षताओं के लिये निर्धारित लर्निंग आउटकम पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

– इन विद्यालयों के बच्चों के कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जायेगा, ताकि बच्चों के क्षमता संवर्द्धन के साथ-साथ रोजगार परक संभावनाओं के लिए किया जा सके.

– इन विद्यालयों के लिए विद्यालय गुणवत्ता व मूल्यांकन फ्रेमवर्क भी विकसित किया जायेगा, जिसके माध्यम से बच्चे की दक्षता व शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जा सके.

जिनको मिलेगा योजना का लाभ वे स्कूल ”पीएम श्री” कहलायेंगे

जिन स्कूलों को ”पीएम श्री” योजना के अंतर्गत लाया जायेगा, उन स्कूलों के नाम के आगे ”पीएम श्री” शब्द जोड़ा जायेगा. इससे पहले देश के केंद्रीय विद्यालयों को ”पीएम श्री” योजना का लाभ मिल रहा है. सभी केंद्रीय विद्यालय के नाम के आगे ”पीएम श्री” शब्द जुड़ गया है.

कोट : राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी

जो स्कूल पीएमश्री योजना के अंतर्गत आयेंगे, उनको शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान की जायेंगी. इस पर होने वाला सारा खर्च भारत सरकार द्वारा किया जायेगा. इससे शिक्षा के स्तर में सुधार होगा. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि उनके क्षेत्र में जिन स्कूलों के नाम सूची में शामिल हैं, वे समय रहते स्कूल की जानकारी ”पीएम श्री” पोर्टल पर अपलोड कर दें.

संजय कुमार,

जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel