[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में बनाए जायेंगे 6 पीपा पुल, इन 3 जिलों को किया गया सेलेक्ट, जानिए मकसद

बिहार में बनाए जायेंगे 6 पीपा पुल, इन 3 जिलों को किया गया सेलेक्ट, जानिए मकसद

0
बिहार में बनाए जायेंगे 6 पीपा पुल, इन 3 जिलों को किया गया सेलेक्ट, जानिए मकसद
पीपा पुल

Bridge In Bihar: बिहार के कई जिलों में सड़क और पुलों का निर्माण किया जा रहा है. इस बीच परिवहन विभाग की ओर से लोगों की सहूलियत के लिए खास तैयारी की गई है. परिवहन विभाग ने बिहार में 6 पुल बनाए जाने की योजना बनाई है. इन 6 पुलों को 3 जिलों में बनाया जाएगा. उन तीन जिलों में पटना, भोजपुर और वैशाली शामिल है. सभी तीन जिलों में गंगा नदी पर पुल बनाए जायेंगे.

कहां बनाए जायेंगे सबसे ज्यादा पीपा पुल?

परिवहन विभाग की ओर से पीपा पुल बनाए जाने के लिए जगह भी चिह्नित कर लिया गया है. सबसे ज्यादा पीपा पुल पटना में 4 बनाए जायेंगे. इसके अलावा भोजपुर और वैशाली में एक-एक पीपा पुल बनाए जाने की योजना है. जानकारी के मुताबिक, जल परिवहन विभाग की ओर से भोजपुर में बनाए जाने वाले पीपा पुल के लिए टेंडर निकाल दिया गया है, जिसके बाद काम भी शुरू कर दिया गया. जल्द ही अन्य जिलों में भी टेंडर निकाला जाएगा.

वैशाली और पटना में कहां बनाया जाएगा पुल?

वैशाली जिले की बात करें तो यहां के चकौशन में पीपा पुल बनाया जाएगा. जबकि पटना जिले में कच्ची दरगाह में दो जगह, ग्यासपुर और दानापुर में बनाया जाएगा. जिस भी जगह के लिए टेंडर निकाल दिया गया है, वहां पीपा पुल बनाया जाना शुरू कर दिया गया है, जबकि कुछ जगहों के लिए टेंडर जल्द ही निकाला जा सकता है.

किस मकसद से बनाया जा रहा पुल?

पीपा पुल बनाने का उद्देश्य यह बताया गया कि इसके बनने से गंगा नदी के दोनों पार आना-जाना आसान होगा और नाव पर निर्भरता कम होगी. बाढ़ वाले इलाकों में रह रहे किसान आसानी से खेतों तक जा सकते हैं और बड़े पुल पर अगर ज्यादा जाम की स्थिति होती है तो पीपा पुल एक ऑप्शन के तौर पर यूज कर सकेंगे. इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार सेवाओं को लेकर भी लोगों को आसानी हो सकेगी.

Also Read: पटना से औरंगाबाद के बीच बनेगी फोरलेन सड़क, झारखंड तक आना-जाना होगा आसान

Previous article कच्चे तेल की तपिश और युद्ध की आहट से सहमा शेयर बाजार; निफ्टी 24,100 के नीचे फिसला
Next article Darbhanga News: दरभंगा में मौत को दावत दे रहे रोड डिवाइडर, रिफ्लेक्टर न होने से डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel