[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना दूसरे चरण के चुनाव के लिये करीब 55 हजार सुरक्षा बलों को किया गया है तैनात

दूसरे चरण के चुनाव के लिये करीब 55 हजार सुरक्षा बलों को किया गया है तैनात

0
दूसरे चरण के चुनाव के लिये करीब 55 हजार सुरक्षा बलों को किया गया है तैनात

दूसरे चरण के चुनाव के लिये करीब 55 हजार सुरक्षा बलों को किया गया है तैनात पटना़ लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज की लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को मतदान होना है. इसके लिए करीब 55 हजार सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. इसमें केंद्रीय बलों के साथ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और जिला पुलिस बल भी शामिल है. नेपाल से लगी सीमा को मतदान के 72 घंटे पूर्व ही सील कर दिया गया है. वहीं झारखंड और बंगाल से लगी सीमा को मतदान के दिन सील किया जाएगा. नेपाल की सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) स्तर से निगरानी की जा रही है. मतदान से पूर्व भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी के लिए दोनों देशों के सुरक्षा बलों की समन्वय बैठक भी हो चुकी है. इसमें लोकसभा चुनाव के दौरान संयुक्त गश्ती करने और शराब व मादक पदार्थों के साथ मानव तस्करी पर आपसी समन्वय से कड़ी नजर रखने का निर्णय लिया गया है. सीमा पर अपराधियों को पकड़ने के बाद सूचना का आदान-प्रदान करने के लिए भी कहा गया है. लोकसभा चुनाव के लिए बिहार को केंद्रीय सुरक्षा बलों की 153 कंपनियां मिली हैं. पूरे चुनाव के दौरान सभी 38 जिलों में औसत दो-दो कंपनियों की पूर्व तैनाती की गई है. इसके अलावा चरणवार जिन जिलों में चुनाव होना है, वहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा जा रहा है. दूसरे चरण के लिए करीब केंद्रीय बलों की 100 से अधिक कंपनियों संबंधित जिलों में तैनात की गई हैं.इसके अलावा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की लगभग चार दर्जन कंपनियों को लगाया गया है. मतदान वाले जिलों में आसपास के जिलों से भी जिला पुलिस बल भेजा जा रहा है. इसके अलावा डेढ़ हजार से अधिक होमगार्ड जवानों की सेवा भी चुनाव कार्यों में ली जा रही है.सुदूर क्षेत्रों में घुड़सवार दस्ता और ड्रोन जबकि नदी क्षेत्रों में नाव से निगरानी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel