[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 4 विधायकों ने छोड़ा तेजस्वी का साथ, पार्टी ने जारी की लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 4 विधायकों ने छोड़ा तेजस्वी का साथ, पार्टी ने जारी की लिस्ट

0
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 4 विधायकों ने छोड़ा तेजस्वी का साथ, पार्टी ने जारी की लिस्ट
तेजस्वी यादव

RJD MLA’s News : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इन दिनों में कार्यकर्ता दर्शन और संवाद दौरा कर रहे हैं. आज इसी क्रम में वो बक्सर पहुंचे थे. इसी बीच मुख्य विरोधी दल के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने बताया है कि राजद के चार विधायकों ने अपनी इच्छा से पार्टी को छोड़ दिया है. इसमें प्रहलाद यादव, नीलम देवी, चेतन आनंद और संगीता कुमारी का नाम शामिल है.

Whatsapp Image 2025 01 08 At 4.32.02 Pm 1
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 4 विधायकों ने छोड़ा तेजस्वी का साथ, पार्टी ने जारी की लिस्ट 4

कहां-कहां से चुने गए हैं ये विधायक

बिहार में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर प्रहलाद यादव ने सूर्यगढ़ा, नीलम देवी ने मोकामा, चेतन आनंद ने शिवहर और संगीता कुमारी ने मोहनिया से जीत दर्ज की थी.

Sangeeta Kumari
संगीता कुमारी

BJP प्रवक्ता बन चुकी हैं संगीता

जनवरी 2024 में जब बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ था तब विश्वास प्रस्ताव के दौरान और उसके बाद भी सदन के अंदर और बाहर जमकर खेला हुआ था. राजद और कांग्रेस के कई विधायकों ने दल बदल लिया था. कुछ जदयू तो कुछ बीजेपी में आ गए थे. उन्हीं बागी विधायकों में शामिल थीं संगीता कुमारी, जिनको अब बीजेपी ने प्रवक्ता बनाया. बिहार बीजेपी दिलीप जायसवाल ने उनको प्रदेश प्रवक्ता की बड़ी और अहम जिम्मेदारी दी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेजस्वी ने की थी एक्शन की मांग

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले सत्र में इन चारों विधायकों के खिलाफ स्पीकर नंद किशोर यादव से कार्रवाई की मांग की थी. तेजस्वी ने कहा था कि इनका सत्ता दल के साथ बैठना नियम के खिलाफ है. उन्होंने सभी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: इंडिया गठबंधन खत्म! तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को दिया जोरदार झटका

Previous article Delhi Election 2025: कांग्रेस के मजबूत होने से क्यों बढ़ेगी AAP की टेंशन? जानें इसका कारण
Next article तोरपा शहरी क्षेत्र में घुसा हाथी, कई घरों को किया ध्वस्त
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel