[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 72वीं बीपीएससी पीटी के लिए अब तक 37 हजार से अधिक आवेदन

72वीं बीपीएससी पीटी के लिए अब तक 37 हजार से अधिक आवेदन

0
72वीं बीपीएससी पीटी के लिए अब तक 37 हजार से अधिक आवेदन

संवाददाता, पटना एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अब तक 37 हजार से अधिक आवेदन हो चुके हैं. मंगलवार शाम सात बजे तक 37143 अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था. बीते एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के आवेदनों की संख्या के आधार पर देखें, तो इस परीक्षा के लिए चार लाख से पांच लाख तक आवेदन होने की संभावना है. इस लिहाजा से पहले सप्ताह में इसका आवेदन धीमा रहा है. विदित हो कि 1230 पदों पर नियुक्ति के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए सात मई से आवेदन शुरू हुआ, जो 31 मई तक चलेगा. इस एकीकृत परीक्षा से संयुक्त संवर्ग के साथ साथ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी और अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी की नियुक्ति भी की जायेगी. इनमें संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से 22 सेवाओं के 1077 पद भरे जायेंगे, जबकि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के 20 पद, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी परीक्षा के 20 पद और अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी के 101 पद भरे जायेंगे. 26 जुलाई इस परीक्षा की संभावित तिथि है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel