[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 2026 तक 3.40 लाख को मिलेगा कृषि बिजली कनेक्शन

2026 तक 3.40 लाख को मिलेगा कृषि बिजली कनेक्शन

0
2026 तक 3.40 लाख को मिलेगा कृषि बिजली कनेक्शन

– 2024-25 के लिए निर्धारित 1.50 लाख कनेक्शनों में दिसंबर तक 1.46 लाख कृषि कनेक्शन कराये गये उपलब्ध संवाददाता, पटना. चतुर्थ कृषि रोडमैप के अंतर्गत राज्य में कृषि कार्य हेतु 8.40 लाख किसानों को पंप सेट संचालन हेतु कृषि बिजली कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है. इसके मुकाबले अब तक करीब पांच लाख किसानों को बिजली कनेक्शन मुहैया करा दिया गया है, जबकि शेष 3.40 लाख कृषि कनेक्शन को सितंबर 2026 तक दिये जाने का लक्ष्य रखा गया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.50 लाख कृषि पंप सेटों को विद्युत संबंध दिये जाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके मुकाबले दिसंबर 2024 तक ही 1.46 लाख किसानों को बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है. ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि जिस युद्ध स्तर पर इस योजना का कार्यान्वयन चल रहा है और राज्य के किसान अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं. निश्चित ही यह लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सात निश्चयों में से एक, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबद्ध योजना के तहत ऊर्जा विभाग हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. ऊर्जा सचिव ने बताया कि बिजली कंपनियों के द्वारा स्थानीय स्तर पर कैंप एवं अन्य माध्यमों से किसानों को इस योजना का लाभ लेने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. सभी जिलों में इस योजना का लाभ लेने के लिए बिजली कनेक्शन लेने हेतु किसानों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है. योजना के अंतर्गत बिजली का कनेक्शन बिलकुल ही निःशुल्क दिया जाता है. बिजली कनेक्शन लेने को सरल एवं सुगम बनाने के लिए किसानों को मात्र आधार कार्ड की प्रति और जमीन से जुड़ा कोई भी कागजात प्रस्तुत करना होता है. बिजली संचालित पंप के माध्यम से किसानों को पटवन का खर्च डीजल के मुकाबले 10 गुना से भी अधिक सस्ता पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel