[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Anant Singh: बाहुबली अनंत सिंह के खिलाफ 28 मामले दर्ज, दुलारचंद हत्याकांड के अलावा धमकी और किडनैपिंग जैसे आरोप शामिल

Anant Singh: बाहुबली अनंत सिंह के खिलाफ 28 मामले दर्ज, दुलारचंद हत्याकांड के अलावा धमकी और किडनैपिंग जैसे आरोप शामिल

0
Anant Singh: बाहुबली अनंत सिंह के खिलाफ 28 मामले दर्ज, दुलारचंद हत्याकांड के अलावा धमकी और किडनैपिंग जैसे आरोप शामिल
अनंत सिंह

Anant Singh: दुलारचंद हत्याकांड के बाद बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं. इस हत्याकांड ने मोकामा की राजनीति को हिला दिया है. इस मामले में दुलारचंद यादव के परिवार ने अनंत सिंह के साथ 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है. आरोप लगाया गया कि खुद ही अनंत सिंह ने फायरिंग की. दुलारचंद के पैर में गोली लगी. जिसके कारण वे वही गिर पड़े. इसके बाद दुलारचंद को पीटा गया और गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

अनंत सिंह पर 28 मामले दर्ज

एक तरफ इस घटना को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गई है. तो वहीं दूसरी तरफ अनंत सिंह पर आरोप लगाने के बाद उनके आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह पर 28 संगीन मामले दर्ज किये गए हैं. दरअसल, नामांकन के दौरान अनंत सिंह ने हलफनामे में 28 मामले दर्ज होने की जानकारी दी थी. उनमें किडनैपिंग, धमकी, अवैध हथियार, टॉर्चर, अपराधियों को शरण देने और अटेंप्ट टू मर्डर समेत 28 मामले दर्ज हैं.

दोनों पक्षों की तरफ से मामले दर्ज

हालांकि, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह के समर्थक जितेंद्र कुमार की तरफ से भी मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक, जनसुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के साथ ईश्वर महतो, अजय महतो, नीतीश महतो और लखन महतो के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. जबकि दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार के बयान पर जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह, उनके भतीजे राजवीर सिंह, कर्मवीर सिंह और सहयोगी छोटन सिंह और कंजय सिंह के खिलाफ में केस दर्ज किया गया है.

दुलारचंद के पोते ने घटना की जानकारी देकर दर्ज कराया मामला

नीरज ने पुलिस को दिये गये अपने बयान में बताया कि उसके दादा जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष के प्रचार में गये थे. इसी दौरान रास्ते में उनके दादा दुलारचंद यादव के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज की. इसके बाद उन्हें गाड़ी से बाहर खींच लिया गया और अनंत सिंह ने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी, जो उनके बायें पैर में लगी. उनके दादा जमीन पर गिर गये और बाद में आरोपियों ने उनकी पिटाई करने के बाद जीप से दो-तीन बार कुचल दिया.

Also Read: Dularchand Murder Case: दुलारचंद हत्याकांड में चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, DGP से मांगी तुरंत रिपोर्ट

Previous article हिंदू कालेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण, प्राचार्य प्रो अंजू श्रीवास्तव ने कहा- राष्ट्र की एकता सर्वोपरि
Next article How To Organize Things In Small Room: रूम में हमेशा फैला रहता है सामान, तो अपनाएं ये आसान टिप्स और कमरे को दें नया लुक
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel