[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना विधानसभा में बनीं 23 नयी कमेटियां

विधानसभा में बनीं 23 नयी कमेटियां

0
विधानसभा में बनीं 23 नयी कमेटियां

राजद के भाई वीरेंद्र लोक लेखा समिति के सभापति बने तेजप्रताप,सत्यदेव राम, अमरेंद्र पांडेय और केदारनाथ सिंह को भी मिला सभापति का पद तारकिशोर प्रसाद को प्राक्कलन कमेटी व अजीत शर्मा को प्रत्यायुक्त कमेटी के सभापति की मिली कुर्सी संवाददाता, पटना विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने शनिवार को विधानसभा की 23 कमेटियों की नये सिरे से घोषणा की. नियम, विशेषाधिकार एवं सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति खुद विधानसभा अध्यक्ष होंगे. राजद के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र को लोक लेखा समिति का सभापति बनाया गया. नयी कमेटी में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को गैर सरकारी संकल्प संबंधी कमेटी का सभापति बनाया गया है. पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद को प्राक्कलन कमेटी का सभापति बनाया गया है. सरकारी उपक्रम संबंधी समिति के सभापति हरिनारायण सिंह बनाये गये. पुस्तकालय समिति के समिति रामवृक्ष सदा, आवास समिति के सभापति अशोक कुमार चौधरी, याचिका समिति के सभापति अशोक कुमार सिंह, कांग्रेस के अजीत शर्मा को प्रत्यायुक्त कमेटी का सभापति बनाया गया है. राजकीय आश्वासन समिति के सभापति पूर्व मंत्री दामोदर रावत बनाये गये, वहीं प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरेंद्र कुमार पांडेय, जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के सभापति निरंजन कुमार मेहता, एससी-एसटी कल्याण समिति के सभापति डाॅ रामप्रीत पासवान, निवेदन समिति के सभापति अवधेश सिंह, महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति गायत्री देवी बनायी गयी हैं. आचार समिति के सभापति पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल बनाये गये हैं.पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति डाॅ सुनील कुमार, आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति मो निहालउद्दीन, अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सभापति शकील अहमद खान,कृषि उद्योग विकास समिति के सभापति सूर्यकांत पासवान, पर्यटन उद्योग समिति के सभापति माले के सत्यदेव राम को बनाया गया है.शून्यकाल समिति के सभापति भारत भूषण मंडल व बिहार विरासत विकास समिति के सभापति केदार नाथ सिंह बनाये गये हैं.नयी कमेटियों में विपक्ष को 10 सभापति के पद मिले. इनमें राजद को छह, कांग्रेस को दो और सीपीआइ तथा माले को एक-एक सभापति की कुर्सी मिली है. वहीं भाजपा के पाले में सात और जदयू को सभापति के पांच पद मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel