[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिक्रम में लगी भीषण आग से 200 बीघा में लगी फसल हुई राख

बिक्रम में लगी भीषण आग से 200 बीघा में लगी फसल हुई राख

0
बिक्रम में लगी भीषण आग से 200 बीघा में लगी फसल हुई राख

बिक्रम. पछुआ हवा और प्रचंड गर्मी के कारण गुरुवार को बिक्रम के मोरियावां, दतियाना, शिवगढ सहित अन्य गांवों में आग लगने से 200 बीघा फसल जल कर राख हो गयी. सिकंदरपुर गांव के बधार में गुरुवार की दोपहर खेत में अचानक आग लग गयी. तेज हवा के कारण आग इतनी तेजी से फैल गयी कि उसे काबू करना मुश्किल हो गया. तीन घंटे के अंदर आग की लपटों में मोरियावां, शिवगढ़ और दतियाना के लगभग 200 बीघा गेहूं और रबी की फसल जल कर राख हो गयी. हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. आग की लपट दतियाना गांव तक पहुंच चुकी थी. इसकी लपट में रुदल राम, झूलन राम, जोगिंद्र राम, विनय राम, भोला राम, राम लड्डू और राम पुकार के घर में भी आग लगने से भारी नुकसान हुआ है. गौरतलब है कि रुदल राम ने अपनी बेटी की शादी के लिए कपड़े और तिलक के सामान खरीदे थे. आग में सारी चीजें जलकर राख हो गयीं. आग लगने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए तीन घंटे तक स्टेट हाइवे 2 सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण वाहनों की कतार लग गयी. अनुमंडल मुख्यालय पालीगंज, बिहटा और जिला मुख्यालय से आठ बड़ी दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. सांसद रामकृपाल यादव द्वारा जिलाधिकारी को फोन से वास्तु स्थिति से अवगत कराते हुए टीम का गठन कर पीड़ित किसानों को मुआवजे का आकलन कर सरकारी सहायता की मांग की. मौके पर पालीगंज एसडीओ अमनप्रीत सिंह, डीएसपी उमेश्वर चौधरी, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ स्वयंप्रभा, अतुल कुमार, तेजनारायण शर्मा ,रजनीश तिवारी आदि ने पहुंचकर पीड़ित किसानों को सांत्वना दी है. उन्होंने उचित मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया है. सड़क जाम के दौरान पहुंचे स्थानीय विधायक सिद्धार्थ सौरव ने भी किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel