[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar बिहार में 20 और मिले पॉजिटिव, तीन और जिलों में पहुंचा कोरोना

बिहार में 20 और मिले पॉजिटिव, तीन और जिलों में पहुंचा कोरोना

0
बिहार में 20 और मिले पॉजिटिव, तीन और जिलों में पहुंचा कोरोना

पटना : राज्य में मंगलवार को 20 और कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें गोपालगंज के छह, कैमूर के चार, जहानाबाद के तीन, मुंगेर के दो आैर शेखपुरा, बक्सर, बांका, सीतामढ़ी व अररिया के एक-एक मरीज शामिल हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 366 हो गयी है. वहीं, सीतामढ़ी, अररिया और शेखपुरा में पहली बार मरीज मिलने के बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमित जिलों की संख्या बढ़ कर 28 हो गयी है.

सिर्फ 10 जिले अभी कोरोना से मुक्त हैं. 92 कोरोना मरीजों के साथ मुंगेर संक्रमित जिलों में पहले नंबर पर है.स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने गोपालगंज जिले के भोरे में 35 व 70 साल के पुरुष, गोपालंगज शहर में 18 साल का लड़का, पंचदेवरी में 25 साल और 35 साल के युवक और मांझा में 56 साल का पुरुष पॉजिटिव पाया गया है.

इसके साथ ही गोपालगंज में कोरोना मरीजों की संख्या 18 हो गयी है. वहीं, कैमूर जिले के भभुआ में चार साल का बच्चा, 19 साल का युवक व 20 साल की युवती और चैनपुर में एक 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है. कैमूर में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गयी है. जहानाबाद जिले में 23, 40 व 52 साल के तीन नये मरीज पाये गये हैं, जिसके बाद वहां मरीजों की कुल संख्या चार हो गयी है. मुंगेर जिले के सदर बाजार जमालपुर में दो मरीज मिले हैं, जिनमें एक 42 और दूसरा 68 साल का है.

बांका जिले के अमनगंज में 20 साल की महिला, अररिया जिले के चिकनी कमलदह में 28 साल का पुरुष संक्रमित हुआ है. हालांकि, अररिया का यह युवक सारण में क्वारेंटिन था. नये संक्रमित होनेवाले शेखपुरा जिले का 26 साल का युवक भी शामिल है. वहीं, बक्सर जिले के नया भोजपुर गांव में एक और 17 साल का युवक पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद वहां मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हो गयी है. वहीं, सीतामढ़ी के नानपुर में 26 वर्षीय युवक पॉजीटिव पाया गया है. वह गाजियाबाद से लौटा है.

Previous article दफ्तर में कोरोना पॉजिटिव मिला तो नहीं होगा सील,12 घंटे में ही काम कर सकेंगे कर्मचारी
Next article कोंटेनमेंट जोन से थानेदार को आया फोन पुलिस अंकल मैं इस बार बर्थडे नहीं मना पाऊंगी क्या?
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel