[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों को बड़ा तोहफा, 16 बीएएस अधिकारी बने आईएएस, देखें पूरी लिस्ट

बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों को बड़ा तोहफा, 16 बीएएस अधिकारी बने आईएएस, देखें पूरी लिस्ट

0
बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों को बड़ा तोहफा, 16 बीएएस अधिकारी बने आईएएस, देखें पूरी लिस्ट
सांकेतिक तस्वीर

Bihar BAS Officer: बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 16 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोट कर दिया गया है. केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी. सभी अधिकारियों को वर्ष 2025 की चयन सूची के तहत IAS कैडर आवंटित किया गया है. इस फैसले के बाद राज्य के प्रशासनिक महकमे में खुशी का माहौल है.

कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारी बने IAS

प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में वेजफेड के निदेशक डॉ. गगन, पूर्णिया के उप विकास आयुक्त (DDC) अंजनी कुमार और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत विधु भूषण चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. लंबे समय से प्रशासनिक सेवा में काम कर रहे इन अधिकारियों को अब भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने का अवसर मिला है. केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह चयन वर्ष 2025 में आई वैकेंसी को भरने के लिए तैयार की गई चयन सूची के आधार पर किया गया है.

21 मई को बनी थी सूची

इन अधिकारियों के चयन की सूची 21 मई 2026 को तैयार की गई थी. इसके बाद केंद्र स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम स्वीकृति दे दी गई. मंजूरी मिलने के साथ ही सभी 16 अधिकारियों को IAS कैडर में प्रमोट करने की अधिसूचना जारी कर दी गई.

अब मिल सकती हैं बड़ी जिम्मेदारियां

प्रमोशन पाने वाले अधिकारी वर्तमान में विभिन्न विभागों और जिलों में अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं. IAS बनने के बाद इन अधिकारियों को राज्य और केंद्र सरकार में और भी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति मिल सकती है. प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और इसे अधिकारियों के लंबे अनुभव और सेवा का सम्मान भी बताया जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रमोट होकर IAS बने अधिकारियों की सूची

अधिकारी के नाम – जन्म तिथि
सुरेंद्र राय – 30 दिसंबर 1968
सुधांशु कुमार चौबे – 14 सितंबर 1969
मृणायक दास – 13 अगस्त 1970
मनोरंजन कुमार – 19 फरवरी 1970
विकास कुमार – 24 दिसंबर 1970
डॉ. गगन – 25 जुलाई 1971
अंजनी कुमार – 15 जुलाई 1970
मो. एजतबा हुसैन – 4 अप्रैल 1969
रजनीश कुमार – 1 दिसंबर 1972
विधु भूषण चौधरी – 3 जनवरी 1969
मो. वसीम अहमद – 1 मई 1971
कृत्यानंद रंजन – 14 नवंबर 1969
मो. राशिद आलम – 11 नवंबर 1969
इबरार अहमद खान – 5 जून 1969
मनोज कुमार – 25 जनवरी 1969
हेमंत कुमार सिंह – 3 मार्च 1970

इसे भी पढ़ें: खान सर के पार्टनर रहे निखिल सर ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- इसने मेरा संस्थान मुझसे छीन लिया

Previous article Muzaffarpur News: 15 जगहों पर बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत होगा निर्माण
Next article प्रभात खबर की खबर का असर, पतरातू में अवैध बालू परिवहन पर तीन ट्रैक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel