[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में विधायकों के लिए बन रहे हाईटेक बंगले, जानें किस महीने तक तैयार होंगे 158 शानदार आवास

पटना में विधायकों के लिए बन रहे हाईटेक बंगले, जानें किस महीने तक तैयार होंगे 158 शानदार आवास

0
पटना में विधायकों के लिए बन रहे हाईटेक बंगले, जानें किस महीने तक तैयार होंगे 158 शानदार आवास
patna mla flat

Patna News: राजधानी पटना में जनप्रतिनिधियों के लिए बन रहे भव्य और अत्याधुनिक बंगलों का निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है. भवन निर्माण विभाग द्वारा 44.41 एकड़ में फैले इस विशाल आवासन परिसर में कुल 246 बंगलों का निर्माण किया जा रहा है. जिनमें से 158 बंगले जून तक पूरी तरह तैयार हो जाएंगे.

इस परियोजना के तहत तीन चरणों में निर्माण कार्य किया जा रहा है. पहले चरण में 65 बंगले और दूसरे चरण में 23 बंगले पहले ही तैयार कर लिए गए हैं. अब तीसरे और सबसे बड़े चरण में 158 बंगलों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जिनमें फिनिशिंग और साफ-सफाई का कार्य चल रहा है. विभाग के सचिव कुमार रवि ने जानकारी दी कि निर्माण स्थल का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है ताकि कार्यों में और तेजी लाई जा सके.

हरित अवधारणा पर आधारित है आवासन परिसर

इस आधुनिक परियोजना को पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ बनाने के लिए जीरो डिस्चार्ज नीति को अपनाया गया है. परिसर में बनने वाली सीवरेज को ट्रीटमेंट के बाद बागवानी के लिए पुनः उपयोग में लाया जाएगा. साथ ही वर्षा जल संचयन की भी प्रभावी व्यवस्था की गई है, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा.

ऊर्जा की बचत के लिए पूरे परिसर में एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जा रही हैं. प्रत्येक बंगले का निर्मित क्षेत्रफल 3693 वर्गफीट है, जिससे विधायकों और विधान पार्षदों को पर्याप्त और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास मिल सकेगा.

फुली-लोडेड सुविधाएं: हॉस्टल से कम्युनिटी सेंटर तक

आवासीय परिसर में सिर्फ बंगले ही नहीं, बल्कि विधायकों के लिए एक एमएलए हॉस्टल, कैंटिन, कम्युनिटी सेंटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं. परियोजना पूरी होने के बाद विधायकों को विधानसभा वार आवासन की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें कार्य संचालन में अधिक सुविधा और सुगमता मिलेगी.

Also Read: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद पूरे बिहार में अलर्ट, पटना सहित कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

Previous article Operation Sindoor: पहले उड़ा आतंकी कैंप फिर मस्जिद में तबाही, आगे-पीछे…ऊपर-नीचे हर तरफ से घिरा PoK
Next article ‘यहां से मैचों को प्लेऑफ..,’ MI की हार के बाद कोच माहेला जयवर्धने का बड़ा बयान
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel