[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में इस साल खुलेंगे 14 नये सीएनजी स्टेशन

पटना में इस साल खुलेंगे 14 नये सीएनजी स्टेशन

0
पटना में इस साल खुलेंगे 14 नये सीएनजी स्टेशन

पटना. पटना और आसपास के इलाकों में सीएनजी नेटवर्क का बड़ा विस्तार होने जा रहा है. गेल इंडिया लिमिटेड ने इस साल के अंत तक 14 नये सीएनजी स्टेशन शुरू करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है. इसके लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है. इस विस्तार के बाद इस वर्ष के अंत तक पटना और उसके आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी स्टेशनों की कुल संख्या बढ़ कर 50 हो जायेगी. फिलहाल पटना क्षेत्र में 36 सीएनजी स्टेशन चालू हैं, जिनमें से नौ ऑनलाइन और 27 ऑफलाइन स्टेशन हैं. गेल के अनुसार वर्तमान में रोजाना करीब 1.20 लाख किलो सीएनजी की आपूर्ति की जा रही है. मार्च, 2026 तक यह आंकड़ा बढ़ कर 1.50 लाख किलो प्रतिदिन तक पहुंचने की उम्मीद है. बढ़ती आपूर्ति के साथ ही सीएनजी की उपलब्धता और बेहतर होगी. मार्च में चार नये सीएनजी स्टेशन चालू होंगे मार्च माह में ही चार नये सीएनजी स्टेशन चालू कर दिये जायेंगे. इनमें से दो स्टेशन गेल इंडिया की अपनी परियोजना के तहत स्थापित किये जा रहे हैं. पहला स्टेशन गर्दनीबाग में और दूसरा ट्रांसपोर्ट नगर में होगा. इसके अलावा रिलायंस बीपी मोबिलिटी (बिहटा) और मिथलेश पेट्रोल पंप (कन्हौली) में भी सीएनजी स्टेशन का निर्माण शुरू हो चुका है. ऑटो चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नये सीएनजी स्टेशनों के शुरू होने से सबसे बड़ी राहत ऑटो चालकों को मिलने की उम्मीद है. वर्तमान में कई सीएनजी स्टेशनों पर ऑटो चालकों को तीन से चार घंटे तक अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ता है. स्टेशन की संख्या बढ़ने से लंबी कतारें कम होंगी और समय की बचत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel