[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना हथियार लेकर जमीन कब्जा करने पहुंचे 11 अपराधी धराये, चोरी की बाइक भी बरामद

हथियार लेकर जमीन कब्जा करने पहुंचे 11 अपराधी धराये, चोरी की बाइक भी बरामद

0
हथियार लेकर जमीन कब्जा करने पहुंचे 11 अपराधी धराये, चोरी की बाइक भी बरामद

पटना. गौरीचक थाने की पुलिस ने जमीन कब्जा कराने पहुंचे 11 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार गौरीचक थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि अंडारी गांव स्थित पुष्पक आनंद सिंह के दलान पर कई लोग हथियार लेकर जुटे हैं. सूचना मिलते ही टीम बना कर मौके पर छापेमारी की गयी और 11 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया.इनमें गोपालपुर का पप्पू कुमार और पुनपुन के अमित कुमार, सोनू, अमलेश, गौतम, मंटू, रौशन, सुरजीत, बंटी, मो. गुलाम व मनीष कुमार शामिल हैं. अपराधियों के पास से दो कट्टा, सात जिंदा कारतूस, एक मिस फायर कारतूस, दो मोटरसाइकिल और 11.55 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है. चोरी की मोटरसाइकिल से जमीन कब्जा करने पहुंचे थे अपराधी पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस ने जब छापेमारी की, तो मौके से दो बाइकें भी बरामद हुईं. जांच की गयी, तो एक बाइक चोरी की पायी गयी. वहीं, जब्त दूसरी बाइक की भी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि सभी के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है. पुलिस यह पता लगा रही है कि ये सभी किसका जमीन कब्जा करने पहुंचे थे. पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel