[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 11 वर्षों में 10124 बाल श्रमिक छुड़ाये गये, 3109 पर मामला दर्ज

11 वर्षों में 10124 बाल श्रमिक छुड़ाये गये, 3109 पर मामला दर्ज

0
11 वर्षों में 10124 बाल श्रमिक छुड़ाये गये, 3109 पर मामला दर्ज

गया, वैशाली, पटना, समस्तीपुर व पश्चिम चंपारण में छुड़ाये गये सबसे अधिक बाल श्रमिक

संवाददाता, पटना

राज्यभर में बाल श्रम पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर चलंत दल तैनात हैं. बावजूद इसके बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया जा रहा है. श्रम संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 11 वर्षों में सबसे अधिक गया से 1060, वैशाली 500, पटना 635, समस्तीपुर 539 और पश्चिम चंपारण से 532 से अधिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया है. वहीं, 3109 लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है. विभाग ने सभी जिलों को निर्देश भेजा है कि बाल श्रम मुक्त जिला बनाने के लिए काम करें. बाल श्रम कराने वालों पर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन की मदद लें.

बिहार के बाहर से 2976 बच्चों को छुड़ाया गया

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक पिछले 11 वर्षों में 2976 बाल श्रमिकों को दूसरे राज्यों से भी रेस्क्यू किया गय है. इस रेस्क्यू में सबसे अधिक बच्चे हैदराबाद, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान एवं एमपी के विभिन्न कारखानों में काम कर रहे थे, जिन्हें छुड़ाने के बाद उनके घरों तक पहुंचाया गया है. वहीं, सैंकड़ों बच्चों को शिक्षा से भी जोड़ा गया है, जिसके बाद बच्चे बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर पढ़ाई कर रहे हैं.

विभिन्न जिलों से छुड़ाये गये बच्चों का आंकड़ा

– अररिया 192, अरवल 75, औरंगाबाद 206, बांका 152, बेगूसराय 266, भागलपुर 217, भोजपुर 185, बक्सर 85 दरभंगा 273, गया 1060, गोपालगंज 157, जमुई 125, जहानाबाद 228, कैमूर 163, कटिहार 312, खगड़िया 123 किशनगंज 203, लखीसराय 85, मधेपुरा 147, मधुबनी 265, मुंगेर 163, मुजफ्फरपुर 258, नालंदा 477, नवादा 437, पूर्वी चंपारण 277, पटना 635, पश्चिम चंपारण 532, पूर्णिया 408, रोहतास 141, सहरसा 171,समस्तीपुर 539, सारण 251, शेखपुरा 119, शिवहर 68, सीतामढ़ी 395, सीवान 119, सुपौल 115 व वैशाली 500 यानी कुल 10124 बच्चों को छुड़ाया गया है. वहीं, इनमें 2976 बाल श्रमिक ऐसे भी शामिल हैं, जिन्हें दूसरे राज्यों से छुड़ाया गया है.

इतने लोगों पर किया गया मामला दर्ज

– अररिया 100,अरवल 26,औरंगाबाद 54,बांका 77,बेगूसराय 101, भागलपुर 101, भोजपुर 43, बक्सर 35 दरभंगा 97, गया 142, गोपालगंज 68, जमुई 35, जहानाबाद 26, कैमूर 35, कटिहार 92, खगड़िया 50, किशनगंज 63, लखीसराय 39, मधेपुरा 79, मधुबनी 117, मुंगेर 64, मुजफ्फरपुर 93, नालंदा 82, नवादा 67, पश्चिम चंपारण 144, पटना 220, पश्चिम चंपारण 219,पूर्णिया 105,रोहतास 54, सहरसा 58,समस्तीपुर 104, सारण 95, शेखपुरा 56, शिवहर 38, सीतामढ़ी 118, सिवान 55, सुपौल 58, वैशाली 99 कुल 3109 लोगों को दर्ज किया गया है.

पिछले 11 वर्षों का आंकड़ा

साल @बच्चों की संख्या

2014-15 : 1196

2015-16 : 1108

2016-17 : 1054

2017-18 : 940

2018-19 : 1048

2019-20 : 749

2020-21 : 479

2021-22 : 490

2022-23 : 852

2023-24 : 1410

2024-25 : 798

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel