[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार अब एक दिन में सिर्फ एक बार कटेगा चालान, बार-बार जुर्माने से मिलेगी राहत

अब एक दिन में सिर्फ एक बार कटेगा चालान, बार-बार जुर्माने से मिलेगी राहत

0
अब एक दिन में सिर्फ एक बार कटेगा चालान, बार-बार जुर्माने से मिलेगी राहत
सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर अब वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. नए अपडेटेड सिस्टम के तहत किसी वाहन का एक ही दिन में एक बार से ज्यादा चालान नहीं कटेगा.

जिला परिवहन कार्यालय और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर चालान मशीनों और डिजिटल सिस्टम में बदलाव किया है, जिससे बार-बार जुर्माने की शिकायतों पर रोक लगेगी.

अब एक ही गलती पर बार-बार नहीं लगेगा जुर्माना

अक्सर देखा जाता था कि हेलमेट न पहनने या सीट बेल्ट न लगाने पर एक ही व्यक्ति का दिनभर में चार से पांच बार चालान कट जाता था. अंतर सिर्फ इतना होता था कि पहली बार चालान डाकबंगला चौराहे पर कटा तो दूसरी बार बोरिंग रोड में. अब ट्रैफिक पुलिस की चालान काटने वाली मशीनों को हाई-टेक तरीके से अपडेट कर दिया गया है.

जैसे ही पुलिसकर्मी आपका गाड़ी नंबर मशीन में डालेगा, सिस्टम तुरंत अलर्ट कर देगा कि इस वाहन का चालान आज पहले ही कट चुका है. यह अपडेट न केवल मैन्युअल मशीनों बल्कि मोबाइल ऐप के जरिए फोटो खींचकर चालान काटने वाली व्यवस्था पर भी लागू होगा.

अगर फिर भी हो जाए गलती, तो यहां करें अपनी शिकायत दर्ज

सिस्टम को अपडेट कर दिया गया है, लेकिन प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि अगर तकनीकी खराबी के कारण किसी का दोबारा चालान कट जाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे पीड़ित वाहन चालक सीधे ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय या जिला परिवहन कार्यालय (DTO) से संपर्क कर सकते हैं.

अपनी पुरानी चालान रसीद दिखाकर वे गलत तरीके से कटे दूसरे जुर्माने को रद्द करवा सकते हैं. यह नियम उन लोगों के लिए संजीवनी की तरह है जो रोजाना काम के सिलसिले में शहर के विभिन्न इलाकों में बाइक या कार से सफर करते हैं.

ऑनलाइन और मोबाइल चालान सिस्टम भी हुआ स्मार्ट

केवल मशीन ही नहीं, मोबाइल से फोटो लेकर काटे जाने वाले चालान में भी यह सुविधा जोड़ दी गई है. यदि किसी वाहन की तस्वीर लेकर चालान प्रक्रिया शुरू की जाती है, तो सिस्टम तुरंत जांच कर लेगा कि कुछ घंटे पहले उसी गाड़ी का चालान हुआ है या नहीं. इससे डिजिटल चालान में होने वाली गड़बड़ियों पर भी रोक लगेगी.

जिला परिवहन कार्यालय के अनुसार पटना शहरी क्षेत्र में रोजाना औसतन 50 से 60 चालान कटते हैं. इनमें से लगभग 10-12 मामले ऐसे होते थे, जिनमें एक ही व्यक्ति का दिन में कई बार चालान हो जाता था. नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन शिकायतों में कमी आने की उम्मीद है.

Also Read: छपरा से पटना के बीच जल्द चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, बिहार सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Previous article मजबूत हुई भारत-ब्राजील की रणनीतिक साझेदारी
Next article होली पर खाना है कुछ खास तो बनाएं मसाला चिकन, नोट करें रेसिपी
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel