[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार CM सम्राट चौधरी का दिल्ली में बड़ा बयान, विकसित भारत के निर्माण में बिहार की अहम भूमिका

CM सम्राट चौधरी का दिल्ली में बड़ा बयान, विकसित भारत के निर्माण में बिहार की अहम भूमिका

0
CM सम्राट चौधरी का दिल्ली में बड़ा बयान, विकसित भारत के निर्माण में बिहार की अहम भूमिका
नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलते CM सम्राट चौधरी

Patna News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में बिहार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने अधिकारियों, नीति-निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से बिहार के नवनिर्माण और विकास को गति देने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की.

होटल द अशोक में आयोजित कार्यक्रम में दिया बड़ा संदेश

नई दिल्ली स्थित होटल द अशोक में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार ने हाल के वर्षों में आधारभूत संरचना, बिजली, कनेक्टिविटी और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. उन्होंने कहा कि राज्य को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास जरूरी हैं.

बिहार के बिना विकसित भारत संभव नहींः CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार देश की लगभग 10 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इसके विकास के बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के बीच मजबूत समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया.

बिहार में दिख रहा है विकास का असर

सीएम ने कहा कि बिहार में हो रहे बदलाव अब जमीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं. बेहतर सड़क, बिजली और कनेक्टिविटी ने राज्य में विकास की नई तस्वीर पेश की है. उन्होंने पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने पर भी विशेष बल दिया.

नीति आयोग ने बताया बिहार में बड़ी संभावनाएं

कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने कहा कि बिहार में विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इन्हें वास्तविकता में बदलने के लिए बेहतर नीति और प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता है. उन्होंने स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार को सकारात्मक संकेत बताया.

केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों की रही मौजूदगी

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, रामनाथ ठाकुर, राजभूषण चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल हुए. सभी ने बिहार के विकास पर अपने विचार साझा किए.

बिहार को निवेश-अनुकूल बनाने पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने शिक्षा, प्रशासनिक ढांचा, कानून व्यवस्था और पर्यटन को मजबूत करने पर सुझाव दिए. बिहार को निवेश के लिए आकर्षक राज्य बनाने के लिए नीति समन्वय और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया गया.

निवेश आयुक्त ने बताया समन्वय को जरूरी कदम

बिहार सरकार के स्थानिक एवं निवेश आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन सरकार और विभिन्न हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार निवेश, उद्योग और सामाजिक विकास के नए अवसर पैदा कर रहा है.

ALSO READ: टाल क्षेत्र में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री! STF की रेड में बड़ा खुलासा, चार गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel