[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Patna Metro: 3 से 25 जनवरी तक पटना के इस रूट पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, इसी महीने होगा मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन

Patna Metro: 3 से 25 जनवरी तक पटना के इस रूट पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, इसी महीने होगा मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन

0
Patna Metro: 3 से 25 जनवरी तक पटना के इस रूट पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, इसी महीने होगा मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन
पटना मेट्रो को लेकर 3 से 25 जनवरी तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था (सांकेतिक तस्वीर)

Patna Metro: पटना मेट्रो को लेकर काम जोर-शोर से चल रहा है. इस बीच पटना के लोगों के लिये बड़ी खबर है. दरअसल, 3 से 25 जनवरी तक रूपसपुर फ्लाईओवर के नीचे से दीघा फ्लाईओवर तक नहर रोड के रूट में गाड़ियां नहीं चलेंगी. जानकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक इस रूट पर गाड़ियों के चलने पर रोक रहेगी.

पहले और दूसरे फेज में इस रूट पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

जानकारी के मुताबिक, मेट्रो का अंडरग्राउंड टनल बनाया जायेगा. इसके लिये बिजली की अंडरग्राउंड डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन शिफ्ट की जायेगी. नहर के किनारे मोनो पोल लगाए जा रहे हैं. पहले फेज में रूपसपुर नहर से बाएं पाटलिपुत्र स्टेशन वाले रूट में गाड़ियां नहीं चलेंगी. लेकिन दीघा की तरफ से पाटलिपुत्र स्टेशन वाले रूट में गाड़ियां चलेंगी.

इसके बाद जब काम आगे बढ़ेगा तो इसके बाद दूसरे फेज में पाटलिपुत्र स्टेशन से दीघा फ्लाईओवर तक वाले रूट में गाड़ियां नहीं चलेंगी. लेकिन बेली रोड से पाटलिपुत्र स्टेशन तक वाले रूट में गाड़ियों का आना-जाना शुरू हो जायेगा.

लोगों के लिये ये होंगे ऑप्शनल रूट

इस दौरान लोगों के लिये ऑप्शनल रूट की बात करें तो, गोला रोड होते बेली रोड, दानापुर कैंट होते सगुना मोड़ और बेली रोड और आशियाना-दीघा रोड होते बेली रोड, इन सभी रूटों का उपयोग किया जा सकेगा.

इन जगहों पर होंगे एलिवेटेड स्टेशन

जानकारी के मुताबिक, पटना जंक्शन से रुकनपुरा तक अंडरग्राउंड मेट्रो की लंबाई लगभग 10.54 किलोमीटर की होगी. एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक का निर्माण भी जारी है. ऐसे में पटना जंक्शन, विद्युत भवन, विकास भवन (सचिवालय), पटना जू, राजाबाजार, रुकनपुरा अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन, जबकि पाटलिपुत्र, आरपीएस, सगुना मोड़ और दानापुर स्टेशन के पास एलिवेटेड स्टेशन बनाए जायेंगे.

खेमनीचक मेट्रो स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में

इसके साथ ही पटना मेट्रो के खेमनीचक मेट्रो स्टेशन का निर्माण अब अंतिम चरण में है. मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से खेमनीचक मेट्रो के निर्माण कार्यों का फोटो जारी कर जल्द उद्घाटन के लिए तैयार करने की बात कही गयी है. खेमनीचक स्टेशन पर आधारभूत संरचना को और अधिक मजबूत बनाने और निर्माण मानकों को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य जारी है. खेमनीचक मेट्रो स्टेशन अपने पूर्ण होने के और करीब पहुंच रहा है.

जनवरी में ही स्टेशन का उद्घाटन संभव

मालूम हो कि अभी मेट्रो का परिचालन आईएसबीटी से भूतनाथ तक 4.50 किलोमीटर तक किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार भूतनाथ के आगे खेमनीचक और मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन इस महीने के अंत तक करने की तैयारी चल रही है.

मीठापुर एजुकेशन हब तक तैयारी

मेट्रो को तीसरे फेज में बाइपास के होते हुए मीठापुर एजुकेशन हब तक शुरू करने की योजना है. फिलहाल बाइपास पर मेट्रो के एलिवेटेड रूट को फाइनल करने के लिए अंतिम फेज को पूरा किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार इसमें दो जगहों पर ज्वाइंट का काम और एलिवेटेड रूट पर मेट्रो ट्रैक बिछाने का काम हो रहा है. इसे छह से आठ महीने के अंदर पूरा किया जायेगा.

Also Read: Bihar News: ‘गोली का जवाब गोली से मिलेगा’, बिहार के DGP विनय कुमार ने अपराधियों को दी चेतावनी, शिकायत के लिये नंबर भी दिये

Previous article औंधे मुंह गिरा पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिर फैला रहा था झूठ, सरेआम हुआ बेनकाब
Next article SSC Exam Calendar 2026: MTS, SSC CGL जैसी बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखें  
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel