[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार bhagalpur news. मैट्रिक परीक्षा : केंद्रों पर चप्पल पहने परीक्षार्थियों को ही मिलेगा प्रवेश

bhagalpur news. मैट्रिक परीक्षा : केंद्रों पर चप्पल पहने परीक्षार्थियों को ही मिलेगा प्रवेश

0
bhagalpur news. मैट्रिक परीक्षा : केंद्रों पर चप्पल पहने परीक्षार्थियों को ही मिलेगा प्रवेश

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बैनर तले 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा शुरू होगी. जिले के कुल 45,333 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसको लेकर 61 केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन व जिला शिक्षा विभाग ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है. दूसरी तरफ परीक्षा समिति से जारी निदेशानुसार चप्पल पहने परीक्षार्थियों को ही केंद्रों में प्रवेश दिया जायेगा. परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पर प्रवेश नहीं मिलेगा. डीईओ राजकुमार शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी ने मैट्रिक परीक्षा को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है. बताया कि परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कहा कि केंद्रों पर सुबह नौ बजे व दोपहर में डेढ़ बजे तक प्रवेश दिया जायेगा. उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की है कि निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचे. इससे परीक्षार्थियों की परीक्षा नहीं छूटेगी. तीन लेवल पर होगी जांच परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तीन स्तर पर जांच की जायेगी. केंद्र में प्रवेश के दौरान जांच व वीडियोग्राफी होगी. परीक्षा रूम में परीक्षा शुरू होने से पहले जांच की जायेगी. फिर केंद्राधीक्षक व उड़नदस्ता की टीम परीक्षार्थी की औचक जांच करेंगे. जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा नियम का पूरी तरह पालन करे. इसके बाद भी गड़बड़ी मिलती है, तो संबंधित केंद्राधीक्षक नपेंगे. 25 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक की तैनाती डीईओ राजकुमार शर्मा ने कहा कि 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की तैनाती होगी. एक परीक्षा रूम में कम से कम दो वीक्षक रहेंगे. कहा कि परीक्षा संचालन को लेकर कुल 2200 से अधिक वीक्षकों की ड्यूटी लगायी गयी है. शनिवार से केंद्रों पर वीक्षकों ने योगदान देना शुरू कर दिया है. डीईओ ने कहा कि सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि एक वीक्षक को 25 परीक्षार्थी की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. इसमें गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी. वीक्षकों के योगदान नहीं देने पर होगी कार्रवाई डीईओ ने कहा कि जिन शिक्षको को वीक्षकों के रूप में तैनाती की गयी है. इसके बाद भी योगदान नहीं देते हैं. ऐसे में उन वीक्षकों पर परीक्षा नियम के तहत कार्रवाई होगी. जानकारी मिल रही है कि स्वास्थ्य खराब रहने का कुछ शिक्षक बहाना बना रहे हैं. ऐसे में उनकी मेडिकल बोर्ड बैठाकर जांच भी करायी जा सकती है. विशेष परिस्थिति को देखा जायेगा. परीक्षा को लेकर निर्देश – – महिला परीक्षार्थी कान, नाक व गले में किसी प्रकार के वस्तु नहीं पहनेंगी – केंद्र अधीक्षक को छोड़ किसी को भी मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं – परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध फोटोस्टेट मशीन, कॉपीयर, डुप्लीकेटर आदि मशीन का उपयोग करने पर प्रतिबंध – परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार का ही किया जाये उपयोग – परीक्षा केंद्र सुबह आठ बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए बंद रहेंगे – परीक्षा हॉल में एक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी बैठेंगे – सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel