[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Board: इंटर एडमिशन के लिए अब पांच दिसंबर तक करें रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar Board: इंटर एडमिशन के लिए अब पांच दिसंबर तक करें रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

0
Bihar Board: इंटर एडमिशन के लिए अब पांच दिसंबर तक करें रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar News: पटना. बिहार के विभिन्न प्लस टू स्कूलों और इंटर कॉलेजों में 11वीं में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ा दी गयी है. ऑनलाइन सूचीकरण व अनुमति आवेदन 18 नवंबर तक भरा जाना था, जिसे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बढ़ा कर पांच दिसंबर कर दिया है. ओएफएसएस के माध्यम से 11वीं में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स अब पांच दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

बोर्ड ने कहा है कि स्कूल और कॉलेजों द्वारा कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. आवेदन बिहार बोर्ड वेबसाइट inter23.biharboardonline.com से डाउनलोड करना होगा. इसके बाद कॉलेज और स्कूल प्रशासन द्वारा आवेदन फार्म स्टूडेंट्स को दिया जायेगा. कॉलेज और स्कूल द्वारा आवेदन की दो प्रति डाउनलोड की जायेगी.

एक प्रति कॉलेज या स्कूल के पास रहेगी और दूसरी प्रति स्टूडेंट्स के पास रहेगी. हर स्कूल कॉलेज को सात चरण में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है. इसमें पहला सभी स्कूल और कॉलेज प्रधान को बोर्ड वेबसाइट पर जाकर लॉग-इन करनी है. इसके बाद फार्म भरना है. फार्म भरने के बाद स्टूडेंट्स से वेरिफिकेशन करना है. इसके बाद ऑनलाइन शुल्क जमा होगा. शुल्क का वेरिफिकेशन होने के बाद सूची को अपलोड करनी होगी. इसके बाद प्रक्रिया खत्म होगी. प्राचार्य अपने यूजर आइडी और पासवर्ड से लॉग-इन करेंगे.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel