[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार NIA Raid: बिहार के सीतामढ़ी में NIA की रेड, अब्दुल अलीम से चली तीन घंटे तक पूछताछ

NIA Raid: बिहार के सीतामढ़ी में NIA की रेड, अब्दुल अलीम से चली तीन घंटे तक पूछताछ

0
NIA Raid: बिहार के सीतामढ़ी में NIA की रेड, अब्दुल अलीम से चली तीन घंटे तक पूछताछ
NIA Raid

NIA Raid: बिहार के सीतामढ़ी जिले में 12 दिसंबर दिन गुरुवार को NIA का ऐक्शन देखने को मिला है. मिली जानकारी के अनुसार एनआईए को आतंकी संगठन के सदस्य की तलाश है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NIA की कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. यह छापेमारी सीतामढ़ी के बाजपट्टी गोट में अब्दुल अलीम के घर पर हुई है.

जांच के लिए मोबाईल फोन जब्त

जानकारी के अनुसार, अब्दुल अलीम नाम के एक शख्स से जांच टीम ने पूछताछ भी की है. टीम ने फोरेंसिक जांच के लिए अब्दुल अलीम का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. करीब तीन घंटे तक एनआईए की पूछताछ चली है. इस मामले में डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि जांच चल रही है. बिना जांच के कुछ भी कहना संभव नहीं है. कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच चल रही है. इस जांच के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Also Read: 400 करोड़ की लागत से विकसित होगा बिहार का यह क्रिकेट स्टेडियम, 40 हजार होगी दर्शक क्षमता

चिकन काउंटर चलाता है अब्दुल अलीम

अब्दुल अलीम के बारे में बताया जा रहा है कि वो बाजपट्टी गोटी में चिकन काउंटर चलाता है. वो काफी लंबे अरसे से इस व्यवसाय से जुड़ा हुआ है. कहा जा रहा है कि देश विरोधी गतिविधियों के संबंध में जांच के लिए एनआईए की टीम सुबह 4 बजे सीतामढ़ी पहुंची थी. एनआईए ने अलीम के घर जाकर उससे पूछताछ की है. टीम ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही स्थानीय थाने को अलीम की गतिविधियों पर नजर रखने का भी निर्देश दिया गया है.

Previous article IND vs AUS: “चेहरे की मुस्कान अंदर की आग छुपाने का जरिया है”, मिचेल स्टार्क के लिए ऐसा क्यों बोले पोंटिंग
Next article Watch Video : अरे मिठाई खाओ ना, हाथ में थाली लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से बोले निशिकांत दुबे
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel