[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार पटना जंक्शन समेत इन 10 स्टेशनों पर नई सुविधा, हावड़ा की तरह बनेगा कैब रोड

पटना जंक्शन समेत इन 10 स्टेशनों पर नई सुविधा, हावड़ा की तरह बनेगा कैब रोड

0
पटना जंक्शन समेत इन 10 स्टेशनों पर नई सुविधा, हावड़ा की तरह बनेगा कैब रोड
हावड़ा स्टेशन पर कैब रोड की तस्वीर

पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट
Railway Station In Bihar:
बिहार के 10 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को नई सुविधा मिलने वाली है. रेलवे ने पटना जंक्शन के साथ-साथ पूर्व मध्य रेलवे के 10 स्टेशनों पर नई सुविधाएं विकसित करने का फैसला लिया है. इनमें खासकर पटना जंक्शन, दानापुर, गया और दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) को हावड़ा जंक्शन के तर्ज पर विकसित किया जायेगा, जहां गाड़ियों को सीधे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने की सुविधा होगी.

वर्तमान में हावड़ा में प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 और 21-22 के बीच एक सड़क है, जिसे कैब रोड कहा जाता है. इसी तरह पटना, दानापुर, डीडीयू और गया जंक्शन पर यह सुविधा होगी. जबकि समस्तीपुर, सोनपुर, आरा, बक्सर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा स्टेशनों की भी री-मॉडलिंग की योजना है. दानापुर मंडल ने इसका मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है.

हर प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए होगा अलग इंट्री गेट

नई व्यवस्था के तहत हर प्लेटफॉर्म पर आने-जाने के लिए अलग-अलग एंट्री गेट होंगे. वेटिंग हॉल से निकलने के बाद यात्री एक ही प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगे. उस प्लेटफॉर्म पर जाने के बाद दूसरे प्लेटफॉर्म पर नहीं जा सकेंगे. यही नहीं, बिना टिकट के प्लेटफॉर्म या जेनरल वेटिंग हॉल में भी नहीं बैठ सकेंगे.

यहां बनाए जायेंगे दो नये फुट ओवरब्रिज

अब पटना जंक्शन से उतरने वाले यात्री ट्रॉली के जरिए समान लेकर मल्टी मॉडल हब तक जा सकते हैं. वहां पर टोकन की भी सुविधा रहेगी. इसके अलावा 35 से 40 फुट चौड़े दो नये फुट ओवरब्रिज बनेंगे. दोनों फुट ओवरब्रिज प्लेटफॉर्म नंबर एक से लेकर 10 तक लंबे होंगे.

यात्रियों को मिलेंगे ये फायदे

  • यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी
  • प्लेटफॉर्म और वेटिंग हॉल में भीड़ नहीं लगेगी
  • रिजर्वेशन वाले यात्रियों की सीट पर दूसरे का कब्जा नहीं होगा
  • जिसके पास टिकट होगा, उन्हीं को प्लेटफॉर्म पर एंट्री मिलेगी

तोड़े जायेंगे टिकट काउंटर

जानकारी के मुताबिक, पटना जंक्शन का टिकट तोड़ कर दो नये भवन बनाए जायेंगे. ये दोनों भवन नये फुट ओवरब्रिज के पास बनेंगे. एक नया भवन वर्तमान पार्सल के पास, तो दूसरा नयी पार्किंग के पास बनेगा. अब महावीर मंदिर से लेकर नयी पार्किंग तक लंबा एरिया पटना जंक्शन को मिलने जा रहा है. आरएमएस के पास स्थित विद्युत केंद्र भी वहां से हटेगा. दोनों भवनों को सब-वे के माध्यम से मल्टी मॉडल हब से जोड़ दिया जायेगा.

कब शुरू होगा नई व्यवस्था पर काम?

दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया, पटना जंक्शन, दानापुर समेत प्रमुख स्टेशनों का नये सिरे से विकास किया जा रहा है, जहां हावड़ा की तरह कैब रोड और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के एंट्री-एग्जिट का सिस्टम विकसित होगा.

उन्होंने यह भी बताया कि हर प्लेटफॉर्म पर आने-जाने के लिए अलग-अलग इंट्री गेट होंगे. वेटिंग हॉल से निकलने के बाद यात्री अपने प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगे. दानापुर मंडल की ओर से इस नयी योजना का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है, जिसे जोन को भेजा जायेगा. मुहर लगने के बाद इस नयी व्यवस्था पर काम शुरू हो जायेगा.

Also Read: 15 जून तक पूरे बिहार में छाएगा मॉनसून, आज भी तेज आंधी-बारिश का डबल अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी

Previous article मधुबनी फोरलेन पर हाइस्पीड बाइक सवार 75 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार
Next article सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, खाद्य पदार्थों के भाव स्थिर
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel